{"_id":"677bfacecc73d038370382e5","slug":"bihar-news-bpsc-teacher-in-motihari-ruined-relationship-between-guru-and-disciple-absconded-minor-student-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: BPSC शिक्षक ने गुरु शिष्या के रिश्ते को किया तार-तार, 9वीं की नाबालिग छात्रा को लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: BPSC शिक्षक ने गुरु शिष्या के रिश्ते को किया तार-तार, 9वीं की नाबालिग छात्रा को लेकर फरार
Mon, 06 Jan 2025 09:16 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 06 Jan 2025 09:16 PM IST
सार
बीपीएससी शिक्षक ने गुरु और शिष्या के रिश्ते को तार-तार कर दिया। नौवीं की नाबालिग छात्रा को लेकर शिक्षक फरार हो गया।
विज्ञापन
मोतिहारी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोतिहारी में एक बीपीएससी शिक्षक की काली करतूत से हर कोई सकते में है। शिक्षक ने गुरु-शिष्या के पवित्र रिश्ते को कलंकित करते हुए एक नौवीं की छात्रा को लेकर फरार हो गया है। पूरा मामला अरेराज प्रखंड के रामश्रीया उत्क्रमित विद्यालय की है। जहां हाल में बीपीएससी से उत्तीर्ण एक शिक्षक ने अपने ही छात्रा से प्रेम कर बैठा और उसे बहला-फुसला कर उसके साथ फरार हो गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि शिक्षक पूर्व से ही दो बच्चों के पिता है। लेकिन नाबालिग शिष्या के प्रेम में पागल शिक्षक ने एक दूसरे शिक्षक के मदद से उसके साथ फरार हो गया। हालांकि, परिजनों के द्वारा पुलिस को जानकारी दिए जाने के बाद मोतिहारी पुलिस फौरन हरकत में आ गई। टावर लोकेशन के आधार पर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस नाबालिग छात्रा के मेडिकल जांच और धारा-164 के बयान कराने में लगी है।
विज्ञापन
उधर, आरोपी शिक्षक को भगाने में मदद करने वाला उसी विद्यालय के एक और शिक्षक को पुलिस बेसब्री से तलाश कर रही है। प्राप्त सुचना के अनुसार, शिक्षक पटना के बाढ़ के रहने वाले शंभू प्रसाद के पुत्र विजय कुमार बताया जा रहा है। जो अपने पत्नी और दो बच्चों के साथ ही स्कूल के पास ही किराए पर एक कमरा लेकर रहता था।
विज्ञापन
इस संबंध में मलाही थानाध्यक्ष ने बताया कि नाबालिग के परिजनों से दो दिन पूर्व में आवेदन प्राप्त हुई थी, जिसके आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को आज गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शिक्षक के ऊपर पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, शिक्षक को भगाने में सहयोग करने वाला दूसरे शिक्षक के विरुद्ध साक्ष्य जुटाया जा रहा है।