फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: body of newly married woman was found hanging from a noose in suspicious circumstances in Bettiah

Bihar News: बेतिया में नवविवाहिता का शव संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका मिला शव; तीन महीने पहले ही हुई थी शादी

Wed, 28 Aug 2024 06:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 28 Aug 2024 06:57 PM IST
सार

Bettiah News: प्रशिक्षु डीएसपी ने बताया कि नवविवाहिता के गले पर काले रंग का निशान है और जीभ नहीं निकली है। एसएफल टीम से जांच कराई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। नवविवाहिता की हत्या हुई है या आत्महत्या, यह पीएम रिपोर्ट से ही पता चलेगा।

विज्ञापन
Bihar News: body of newly married woman was found hanging from a noose in suspicious circumstances in Bettiah
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया में नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। महिला का शव पंखे पर फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना जिले शिकारपुर थानाक्षेत्र के गदियानी गांव की है। उक्त महिला की शादी मात्र तीन महीने पहले ही हुई थी। मृतका की पहचान शिकारपुर थानाक्षेत्र के गदियानी गांव निवासी बाबुजान अंसारी की पत्नी असमीना खातून (19) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने पर मृतका की मां बेगम खातून, बहन अरमीना खातून और भाई सोहेल ओजैद समेत अन्य परिजन गदियानी गांव पहुंचे। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, घटना के बाद से मृतका की सास को छोड़कर सभी परिजन फरार हैं। हालांकि पुलिस मोबाइल लोकेशन को ट्रेस उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापामारी में जुट गई है।
विज्ञापन

 
इधर, सूचना पर प्रशिक्षु डीएसपी डा. सपना रानी सदल बल गदियानी गांव पहुंचीं। फिर शव की जांच पड़ताल में जुट गईं। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने से पहले महिला के शव को  उसके ससुराल के लोगों ने फंदे से उतारकर बेड पर लिटा दिया था। घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के परिजनों समेत उसके भाई सोहेल ने असमीना के ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि उनकी बहन की शादी तीन महीने पहले ही हुई थी। उसे बराबर टॉर्चर किया जाता था। उन्होंने बहन के पति, गोतनी और भैसुर पर हत्या कर फंदे से लटकाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


वहीं, प्रशिक्षु डीएसपी ने बताया कि नवविवाहिता के गले पर काले रंग का निशान है और जीभ नहीं निकली है। एसएफल टीम से जांच कराई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। नवविवाहिता की हत्या हुई है या आत्महत्या, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed