{"_id":"679f458261975c76c60305e4","slug":"bihar-news-body-of-ayush-missing-for-five-days-in-motihari-found-in-motijheel-murder-suspected-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मोतिहारी में पांच दिन से लापता आयुष का मोतीझील में मिला शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मोतिहारी में पांच दिन से लापता आयुष का मोतीझील में मिला शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 02 Feb 2025 03:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 02 Feb 2025 03:45 PM IST
सार
आयुष JEE मेन की तैयारी कर रहा था और परीक्षा वाले दिन सुबह 3 बजे घर से लापता हो गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पांचवें दिन मोतीझील में एक शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, और बाद में शिनाख्त आयुष के रूप में हुई।
विज्ञापन
आयुष का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोतिहारी में पिछले पांच दिनों से गायब आयुष का शव कल देर शाम मोतीझील से बरामद हुआ। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नगर थाना की पुलिस शव को मोतीझील से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के सामने यह चुनौती है आयुष ने हत्या किया है या आत्म हत्या है इसकी गुत्थी सुलझाना?
विज्ञापन
बता दें कि पूर्वी चम्पारण के मोतिहारी के रहने वाले एक पुजारी परिवार आलोक मिश्रा पूजा पाठ के जरिए परिवार का भरण पोषण करते है लेकिन पुजारी जी का बेटा आयुष मिश्रा बचपन से पिता की गरीबी और संघर्ष को बचपन से मिटाने की चाह में खूब मन से पढ़ाई करता था। इंजीनियर बनने की चाह में आयुष JEE मेन की तैयारी करता था, लेकिन परीक्षा वाले दिन सुबह 3 बजे अचानक वह घर से से गायब हो गया। घर में आयुष का चप्पल था पर वह घर से गायब था। गायब होने की सूचना पर आयुष के परिजनों ने अपने पड़ोसियों के साथ मिलकर बहुत ढूंढा भी लेकिन आयुष का कहीं पता नहीं चला। गायब होने के पांचवें दिन मोतीझील में कल संध्या में एक शव मिला, जिसे देखकर राहगीरों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। भीड़ में से ही किसी ने नगर थाना को फोन कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब मोतीझील बाहर निकलवाया तो उसकी पहचान पांच दिन से गायब आयुष के रूप में की गई। पुलिस अब उसकी हत्या हुई है या आत्महत्या इसकी गुत्थी सुलझाने में लगी है। हालांकि आयुष के परिजनों का कहना है कि उसका गला घोंटकर हत्या की गई है। उसके गले पर निशान मिले हैं। उसके नाक से खून निकलना, आंख का काला होना शरीर पर कई और निशान उसकी हत्या की इशारा कर रहे हैं।
विज्ञापन