फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Body of a person missing for three days found at railway crossing in Vaishali, murder suspected

Bihar News: वैशाली में तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव रेलवे ढाला पर मिला, हत्या की आशंका

Wed, 16 Oct 2024 08:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 16 Oct 2024 08:50 PM IST
सार

Vaishali News: औद्योगिक थाना अध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत का लग रहा है। व्यक्ति तीन दिनों से लापता था और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आज उनका शव 52 नंबर रेलवे ढाला पर मिला है।

विज्ञापन
Bihar News: Body of a person missing for three days found at railway crossing in Vaishali, murder suspected
पुलिस ने रेलवे ढाला से बरामद किया शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के औद्योगिक थानाक्षेत्र के 52 नंबर रेलवे ढाला पर तीन दिनों से लापता विनोद खन्ना (52) का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान की। मृतक विनोद खन्ना जंदाहा गांव के निवासी थे और वर्तमान में औद्योगिक थानाक्षेत्र के वास्तु विहार फेस टू में किराए के मकान में रह रहे थे।

विज्ञापन

 
मृतक के परिजन रंजीत कुमार ने बताया कि विनोद खन्ना अपने गांव की जमीन बेचकर वास्तु विहार फेस टू में मकान खरीदने के लिए निकले थे। 14 अक्तूबर को दोपहर दो बजे वह अपने किराए के मकान से चेक लेकर निकले थे, लेकिन शाम पांच बजे के बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। परिजनों ने उसी दिन उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट औद्योगिक थाने में दर्ज कराई थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बावजूद कोई सक्रिय कदम नहीं उठाया, जिससे उनकी हत्या हो गई।
विज्ञापन

 
परिजनों का दावा है कि मकान की खरीदारी से जुड़ी रकम के कारण उनकी हत्या की गई और शव को रेलवे ढाला पर फेंक दिया गया। विनोद खन्ना के पास से न तो चेक मिला और न ही मोबाइल, जो इस मामले में हत्या की आशंका को और मजबूत करता है। मृतक का परिवार गहरे सदमे में है। उनके एक बेटा और एक बेटी हैं, जिनमें से बेटा रांची में पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
औद्योगिक थाना अध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत का लग रहा है। व्यक्ति तीन दिनों से लापता था और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आज उनका शव 52 नंबर रेलवे ढाला पर मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है और मामले की गहन जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed