फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   bihar news big theft in two houses in one night 20 lakh rupees stolen

Bihar News: एक ही रात दो घरों में बड़ी चोरी, करीब 20 लाख की संपत्ति पर चोरों ने किया हाथ साफ

Tue, 20 May 2025 11:42 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 20 May 2025 11:42 AM IST
सार

शिवहर में सदर थाना इलाके के माधोपुर अनंत गांव में सोमवार की रात चोरों ने हिम्मत दिखाकर दो घरों में चोरी की। चोरों ने लाखों रुपये की नकदी, जेवरात और अन्य कीमती सामान चुरा लिया। इससे इलाके में डर फैल गया है।
 

विज्ञापन
bihar news big theft in two houses in one night 20 lakh rupees stolen
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवहर में सदर थाना इलाके के माधोपुर अनंत गांव में सोमवार की रात चोरों ने हिम्मत दिखाकर दो घरों में चोरी की। चोरों ने लाखों रुपये की नकदी, जेवरात और अन्य कीमती सामान चुरा लिया। इससे इलाके में डर फैल गया है। जानकारी के मुताबिक चोरी करीब रात 1 बजे हुई, जब दोनों परिवार गहरी नींद में थे। चोरों ने अच्छी योजना बनाकर चोरी की। सुबह करीब 2 बजे जब परिवार के लोग जागे तो देखा कि घर का सामान बिखरा हुआ था और सब कुछ बर्बाद था। इससे परिवार वालों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


परिजनों ने रात ही पुलिस को चोरी की खबर दी। सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची। सुबह डायल 112 की टीम भी घटनास्थल का निरीक्षण करने आई और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। जांच में कुछ सामान खेतों में फेंका हुआ मिला, जिससे लग रहा है कि चोरों ने जल्दीबाजी में कुछ सामान वहीं छोड़ दिया।
विज्ञापन


पीड़ित रविंद्र साह ने बताया कि उनके घर से करीब 5 लाख रुपये नकद और बेटी की शादी के लिए खरीदे गए लगभग 15 लाख रुपये के सोने चांदी के जेवरात चोरी हो गए हैं। चोरों ने गोदरेज के ताले तोड़कर सारा सामान चुरा लिया। साथ ही कई कपड़े और पेटियां भी चोर घर से लेकर खेत में फेंक गए थे। वहीं, चंद्रकिशोर साह ने बताया कि उनके घर से करीब 1 लाख रुपये नकद और लगभग 80 हजार रुपये मूल्य के जेवरात व कपड़े चोरी हुए हैं। उन्होंने बताया कि चोर पेड़ के सहारे घर के पीछे से छत पर चढ़े और फिर अंदर घुसकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -BPSC Teacher: बिहार के 11801 शिक्षकों का तबादला, शिक्षा विभाग ने टीआरई 1 और टीआरई 2 पास वालों को दी खुशखबरी

स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। एफएसएल टीम को बुलाकर सबूत इकट्ठा करने की तैयारी हो रही है। इलाके में चोरी की घटनाएं बढ़ने से लोग डर गए हैं और सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा है कि रात की गश्त और मजबूत की जाए और चोरों को जल्दी पकड़कर जनता को राहत दी जाए। याद रहे, 8 मई की रात भी डकैतों ने सदर थाना क्षेत्र के सुगिया कटसरी गांव में हथियार दिखाकर किसान शिव शंकर साह के घर से करीब 10 लाख की चोरी की थी। डीएसपी सुशील कुमार भी मौके पर आए हैं और जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि चोरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा और इस काम के लिए एक टीम बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed