फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Auto driver killed, three passengers injured in collision with unknown vehicle in Motihari

Bihar News: मोतिहारी में घना कोहरा बना जानलेवा, अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, तीन यात्री घायल

Sun, 02 Feb 2025 02:53 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 02 Feb 2025 02:53 PM IST
सार

कोहरे की वजह से रक्सौल से आ रहा ऑटो छपवा की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन से टकरा गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, टक्कर की आवाज सुनकर लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला।

विज्ञापन
Bihar News: Auto driver killed, three passengers injured in collision with unknown vehicle in Motihari
घायलों को लाया गया अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी में रविवार सुबह सुबह घने कोहरे के कारण सुगौली सिकरहना पुल के समीप ऑटो और अज्ञात वाहन के टक्कर में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ऑटो पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि सुबह आठ बजे के करीब घने कोहरे में रक्सौल की ओर से ऑटो आ रहा था। ऑटो में चालक सहित तीन लोग सवार थे। सिकरहना पुल के समीप जैसे ही पहुंचा छपवा की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने ऑटो को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अज्ञात वाहन ठोकर मारकर मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन


आसपास के लोगों ने बताया कि टक्कर की जोरदार आवाज सुनाई दी।  घने कोहरे के कारण कोई कुछ समझ नहीं पाया कि कहां दुर्घटना हुई है। किसी तरह आस-पास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा  कि ऑटो चालक अपने सीट पर मृत अवस्था में था। वहीं घायल हुए लोग दर्द से चिल्ला रहे थे। किसी तरह घायलों को बाहर निकाला गया और पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर एंबुलेंस को बुलाकर सभी को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र पर लया जहां मृतक की पहचान नत्थू ठाकुर का पुत्र अमित कुमार के रूप में की गई। वहीं घायल लोगों सोहराब आलम, राशिद आलम, शहबाज आलम और नजमा खातून शामिल हैं। इस बाबत थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि घने कोहरे के कारण अज्ञात वाहन और ऑटो की टक्कर हुई है। मृत चालक परजिनों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्मार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है। आगे की करवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed