फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: After Ram Mandir, BJP will focus on Mathura, BJP MLA targets Lalu Prasad Yadav Voters in bihar

Bihar: भाजपा विधायक ने खेला यदुवंशी दांव; बोले- काशी के बाद राम मंदिर भी बना, अब यदुवंशियों का मथुरा संवरेगा

Sun, 14 Jan 2024 06:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 14 Jan 2024 06:12 PM IST
सार

Ramsurat Rai On Madhura Temple: भाजपा विधायक व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद के यादव वोटर्स पर दांव चला है। भाजपा विधायक ने कहा कि अयोध्या का सपना पूरा हो गया है, अब अगली बारी मथुरा की है। भाजपा को उम्मीद है कि इससे लोकसभा चुनाव में उसे बिहार में फायदा पहुंचेगा। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar News: After Ram Mandir, BJP will focus on Mathura, BJP MLA targets Lalu Prasad Yadav Voters in bihar
भाजपा विधायक रामसूरत राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा विधायक व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामसूरत राय की ओर से बड़ा एलान किया गया है। पूर्व मंत्री राय ने कहा कि अयोध्या का सपना पूरा हुआ, अब अगली बारी मथुरा की है। अब वहां जल्द भव्य कृष्ण मंदिर बनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के कोर वोटर्स यानी यादव मतदाताओं को साधते हुए बिहार के यदुवंशी समाज से इसे लेकर अपील भी की है।

विज्ञापन


देश भर में गर्म है राम मंदिर का मुद्दा
दरअसल, अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। अब ऐसे में देश भर में इसको लेकर सियासत काफी गरमाई हुई है। वहीं, अयोध्या में मंदिर का सपना पूरा होने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी की अगली नजर काशी और मथुरा पर है। मुजफ्फरपुर के औराई से बीजेपी के विधायक व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामसूरत राय ने इसको लेकर बड़ा एलान कर दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


'मथुरा में मंदिर बनाने के लिए आगे आएं यदुवंशी'
भाजपा विधायक रामसूरत राय ने सीधे तौर पर कहा कि अयोध्या का सपना पूरा हो गया है, अब अगली बारी मथुरा की है। तमाम बिहार के यदुवंशियों (यादव समाज) से हम आग्रह करते हैं कि अब मथुरा में मंदिर बनाने के लिए आगे आएं। भाजपा MLA रामसूरत राय ने ऐलान कर कहा कि अब मथुरा में भव्य कृष्ण मंदिर बनवा कर रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed