फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: A youth committed unnatural rape on a five-year-old child

Bihar News: पांच साल के बच्चे से युवक ने किया अप्राकृतिक दुष्कर्म, परिवार वालों को दी जान से मारने की धमकी

Sun, 02 Feb 2025 07:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 02 Feb 2025 07:57 PM IST
सार

आरोपी बच्चे को पकड़कर पास के सरसों के खेत में ले गया। वहां उसने मुंह दबाकर बच्चे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। इस दौरान बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और बेहोश हो गया।

विज्ञापन
Bihar News: A youth committed unnatural rape on a five-year-old child
बच्चे से किया दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के वैशाली जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। महुआ थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवक ने पांच साल के मासूम बच्चे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। घटना 29 जनवरी को दोपहर तीन बजे की है।

विज्ञापन


बताया गया है कि पीड़ित बच्चा अपनी मां के लिए पानी लेकर गांव के खेत की तरफ जा रहा था। उसकी मां चौर में बकरी चरा रही थी। इसी दौरान आरोपी कुंदन कुमार (20) बच्चे को पकड़कर पास के सरसों के खेत में ले गया। वहां उसने मुंह दबाकर बच्चे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। इस दौरान बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और बेहोश हो गया।
विज्ञापन


पीड़ित के नाना की शिकायत के अनुसार, बच्चे को पहले महुआ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर प्रारंभिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के डॉक्टर के द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरोपी के परिवार के लोगों ने न केवल इस जघन्य अपराध में सहयोग किया, बल्कि अब पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। मामले में मुख्य आरोपी कुंदन कुमार के साथ-साथ उसके पिता धर्मनाथ राय और मां प्रमिला देवी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई है। इसको लेकर बच्चे के नाना ने FIR दर्ज करने के लिखित आवेदन दिया है। जिस पर अब पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में लग गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed