{"_id":"670bdb080eb7bb6d4800e77c","slug":"bihar-new-train-service-started-between-gaya-mumbai-union-minister-annapurna-devi-flagged-off-from-koderma-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण कृपया ध्यान दें: गया-मुंबई के बीच नई ट्रेन सेवा शुरू, केंद्रीय मंत्री ने कोडरमा से दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण कृपया ध्यान दें: गया-मुंबई के बीच नई ट्रेन सेवा शुरू, केंद्रीय मंत्री ने कोडरमा से दिखाई हरी झंडी
Sun, 13 Oct 2024 08:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 13 Oct 2024 08:07 PM IST
सार
Hajipur News: गया-मुंबई के बीच नई ट्रेन सेवा शुरू हो गई है। कोडरमा से केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने हरी झंडी दिखाकर गाड़ी को रवाना किया। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
ट्रेन को हरी झंडी दिखातीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गया और मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनल) के बीच एक नई ट्रेन सेवा की शुरुआत केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने 13 अक्तूबर को कोडरमा स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर किया। इस सेवा का उद्देश्य बिहार, झारखंड और मुंबई के बीच संपर्क को और मजबूत बनाना है। साथ ही इससे धार्मिक स्थलों और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
ट्रेन की विशेषताएं और समय सारणी
नई ट्रेन 22358/22357 गया-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस सप्ताह में एक बार चलेगी। गया से यह ट्रेन हर बुधवार शाम सात बजे खुलेगी और शुक्रवार सुबह 5:50 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुंबई पहुंचेगी। वहीं, वापसी में यह ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनल से शुक्रवार दोपहर 1:15 बजे खुलेगी और शनिवार रात 10:50 बजे गया पहुंचेगी।
विज्ञापन
यात्रा मार्ग और स्टेशन
गया-मुंबई एक्सप्रेस अपने मार्ग में कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इनमें झारखंड, ओड़ीशा, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के महत्वपूर्ण स्टेशन शामिल हैं। इसके प्रमुख पड़ाव कोडरमा, हजारीबाग टाउन, रांची, हटिया, राउरकेला, बिलासपुर, रायपुर, नागपुर, नासिक रोड और कल्याण होंगे। इस ट्रेन में वातानुकूलित, शयनयान और साधारण श्रेणी के कोच उपलब्ध हैं। इससे विभिन्न वर्गों के यात्रियों के लिए आरामदायक यात्रा सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन
आर्थिक और सामाजिक लाभ
यह नई ट्रेन सेवा न केवल त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को बढ़ाएगी, बल्कि झारखंड और बिहार के धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पहुंच को भी आसान बनाएगी। इसके साथ ही इस सेवा से स्थानीय व्यवसाय, पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।