{"_id":"677be79f76b92669ae0c6f65","slug":"bihar-muzaffarpur-money-transaction-vehicle-owner-made-driver-wear-placard-around-his-neck-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: रुपये लेन-देन में वाहन मालिक ने चालक के गले में 'मैं बहुत बड़ा चोर हूं' तख्ती पहना घुमाया, जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: रुपये लेन-देन में वाहन मालिक ने चालक के गले में 'मैं बहुत बड़ा चोर हूं' तख्ती पहना घुमाया, जानें मामला
Mon, 06 Jan 2025 07:54 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 06 Jan 2025 07:54 PM IST
सार
मुजफ्फरपुर से एक गजब का मामला सामने आया है। यहां एक वाहन मालिक ने अपने चालक संग जूते-चप्पल की माला और मैं बहुत बड़ा चोर हूं की तख्ती लिखकर गले में पहनाकर घुमाया।
विज्ञापन
आरोपी युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में वाहन मालिक ने अपने चालक को बकाया रुपये नहीं देने पर जूते-चप्पल की माला पहनाया। साथ ही 'मैं बहुत बड़ा चोर हूं' की तख्ती गले में पहनाकर बाजार में घुमाया। वाहन चालक का जूते की माला और मैं बहुत बड़ा चोर हूं कि तख्ती सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह मामला जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र का बताया गया है।
विज्ञापन
मामले को लेकर बताया जा रहा है कि रुपये के बकाया रहने पर एक दबंग गाड़ी मालिक ने अपने ड्राइवर के गले में मैं बहुत बड़ा चोर हूं की तख्ती लगाया और जूतों की माला पहना दिया है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र से आया है और ये घटना थाना से महज 500 मीटर दूर मिठनपुरा के कन्हौली खादी भंडार चौक के पास एक युवक जो कि वाहन का चालक है के गले में अब तख्ती लगाकर खड़ा कराया गया, जिस तख्ती पर लिखा था मैं बहुत बड़ा चोर हूं। साथ ही युवक के गले में जूते और चप्पल की माला थी। इस दौरान उसे रास्ते से गुजरने वाले राहगीर ने रुककर युवक को देखते और आगे बढ़ जाते। किसी ने उस युवक की इस स्थिति पर सवाल नहीं उठाया है।
विज्ञापन
वहीं, पीड़ित युवक ने बताया कि मैं स्थानीय संतोष कुमार गुप्ता का गाड़ी चलाता हूं और ये मैंने गाड़ी मालिक का पैसा खर्च कर दिया और पैसा वापस नहीं कर पाने की वजह से दिल्ली चला गया था। घटना को गाड़ी मालिक के द्वारा किया गया है और वो वहीं खड़े थे। दबंग मालिक के दबंग क्लीनर ने बताया कि सराय कांटा पर गाड़ी खड़ी कर यह मालिक का 50 हजार और मुझसे पांच हजार कुल पचपन हजार रुपये हमसे लिया और ये हमसे बोला कि तुम दस मिनट रुको हम आते हैं, ये पैसा लेकर दिल्ली भाग गया दिल्ली से पकड़ाया है, जब वहां खड़े किसी ने सवाल किया कि इसे पुलिस को क्यों नहीं देते? तब जवाब में क्लीनर ने कहा कि पहले समाज देख लेगा, तब पुलिस को देंगे। वहीं, मालिक संतोष गुप्ता ने बताया कि मेरे गाड़ी का ड्राइवर है। गाड़ी का क्लीनर है, हम भूसा खरीद बिक्री का काम करते हैं, जिसका ड्राइवर अक्सर लेकर आता रहता था और तीन मर्तबा वह पैसा लेकर मुझ तक पहुंचा देता था। कुछ दिन पहले सीवान से भूसा लेकर चला और सराय में भूसा बेचकर पैसा अपने पास रख लिया।
विज्ञापन
वहीं, इस पूरे मामले पर जब नगर डीएसपी वन सीमा देवी से सवाल किया गया तो डीएसपी ने बताया कि अभी तक पीड़ित पक्ष द्वारा कोई भी इस मामले में आवेदन नहीं दिया है। पीड़ित पक्ष के द्वारा आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। मामले की जानकारी मिली है, संबंधित थाना के SHO को मामले की जांच कराए जाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।