फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Muzaffarpur Baruraj area supervisor dies in Mumbai under suspicious circumstances

Bihar News: संदिग्ध परिस्थितियों में बरूराज एरिया के सुपरवाइजर की मुंबई में मौत, लापरवाही बताया जा रहा कारण

Sat, 15 Feb 2025 02:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 15 Feb 2025 02:28 PM IST
सार

Supervisor Dies in Mumbai: संदिग्ध परिस्थितियों में एक सुपरवाइजर की मुंबई में मौत हो गई। परिजनों में चीख पुकार मची हुई है। वहीं, मौत का कारण लापरवाही बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Bihar Muzaffarpur Baruraj area supervisor dies in Mumbai under suspicious circumstances
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में मोतीपुर प्रखंड क्षेत्र के महमद्दा गांव के एक युवक की मौत मुंबई में संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। यह घटना दो दिन पहले की है। हालांकि, इस बात की जानकारी कंपनी वालों ने परिजनों को घटना के अगले दिन बताया। कंपनी वालों ने बताया कि बॉयलर फटने से आग लगी थी और उसमें घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई है।

विज्ञापन


वहीं, शाम को जैसे ही मृतक का शव उसके पैतृक गांव में पंहुचा, परिजनों के बीच चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों की आंखें नम थीं। मिली जानकारी के अनुसार, युवक मुंबई के एक निजी कंपनी में बतौर सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था और बुधवार को कंपनी में काम करने के दौरान अचानक बॉयलर फट गया, जिसमें झुलस कर के उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हालांकि, परिजनों का आरोप है कि घटना घटित होने के एक दिन बाद इसकी सूचना परिजनों को दी गई। ऐसे में कहीं न कहीं बात को छुपाने का प्रयास किया गया है कि आखिर लापरवाही से मौत हो गई है। मृतक की पहचान मोतीपुर प्रखंड क्षेत्र के बरूराज थाना क्षेत्र के महमद्दा गांव निवासी रामबहादुर सिंह के पुत्र दिग्विजय सिंह उम्र करीब 30 वर्ष के रूप में हुई है। मृतक महज ही एक माह पूर्व काम लग जाने से मुंबई में गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक दिग्विजय सिंह भाई में अकेला था। उसे एक पुत्र और एक पुत्री है। वहीं, उसके एक पुत्र ने मुख़ाग्नी दी। इस घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने बताया कि कंपनी के अधिकारी के द्वारा घटना के अगले दिन इस बात की जानकारी दिया गया कि वह घायल हो गए थे और इलाज में थे, अब मौत हो गई है। इसमें कहीं न कहीं एक बड़ी लापरवाही बरतने का मामला है। कंपनी के लोगों ने बताया कि हम शव को भेज रहे हैं। आप दाह संस्कार कर लें, आगे दो तीन दिनों के बाद हम कंपनी से बात कर आगे की कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed