फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar MP Gopal Thakur in Sitamarhi said Like Ayodhya grand Janaki temple will be built in Punaura Dham

Bihar: सीतामढ़ी दौरे पर पहुंचे MP गोपाल ठाकुर ने कहा- अयोध्या की तरह पुनौरा धाम में बनेगा भव्य जानकी मंदिर

Tue, 07 Jan 2025 09:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 07 Jan 2025 09:40 PM IST
सार

बिहार में सीतामढ़ी जिले के दौरे पर पहुंचे भाजपा सांसद गोपाल ठाकुर ने कहा, अयोध्या की तरह पुनौराधाम में भव्य जानकी मंदिर बनेगा।

विज्ञापन
Bihar MP Gopal Thakur in Sitamarhi said Like Ayodhya grand Janaki temple will be built in Punaura Dham
भाजपा सांसद गोपाल ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी में माता जानकी की जन्मस्थली पर भव्य मंदिर बनाने की बात कहते हुए दौरे पर आए दरभंगा के भाजपा सांसद गोपाल ठाकुर ने कहा कि साढ़े आठ करोड़ मिथिलावासियों के लिए मां जानकी जन्मस्थली सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर है। पुनौराधाम स्थित में अयोध्या की तरह भव्य और दिव्य जानकी मंदिर बनाने तथा उसमें माता जानकी की प्रतिमा स्थापित करने के लिए केंद्र और राज्य की एनडीए सरकार संकल्पित है। देश के पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा यहां के विकास के लिए घोषित पांच सौ करोड़ रुपये का इस बजट में प्रावधान के लिए केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से पहल करेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि लोकसभा में भाजपा के सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने उक्त बातें सीतामढ़ी माता जानकी के दर्शन के बाद कही। सांसद ठाकुर अपने एक दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सीतामढ़ी पहुंचे। जहां भाजपा जिलाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता, विधायक मिथिलेश कुमार, विधायक मोतीलाल प्रसाद पूर्व विधायक रामनरेश यादव सहित अन्य नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन


सांसद ठाकुर ने पुनौराधाम स्थित जानकी मंदिर पहुंच माता जानकी का दर्शन कर आशीर्वाद लिए एवं माता जानकी से मिथिला क्षेत्र सहित प्रदेश एवं देश के कल्याण की। सांसद डॉ. ठाकुर ने अयोध्या की तरह पुनौराधाम में जानकी मंदिर तथा भव्य एवं दिव्य प्रतिमा स्थापना के लिए केंद्र की मोदी सरकार तथा बिहार की नीतीश सरकार को प्रतिबद्ध बताते हुए कहा कि रामायण सर्किट कनेक्टिविटी के देश स्तर पर हो रहे विकास कार्यों के तहत मिथिला क्षेत्र और नेपाल के जनकपुर बीच मजबूत कनेक्टिविटी बनाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जानकी की भाषा मैथिली में संविधान विमोचन को एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि आज मिथिला क्षेत्र के लिए शक्ति के प्रतीक और आदर्श के रूप में स्थापित माता जानकी का महिमा मंडन किया जा रहा है। इस क्रम में मंदिर परिसर में महंथ कौशल किशोर दास महाराज से आशिर्वाद लेकर इस मंदिर से जुड़ी विभिन्न प्रकार की जानकारियां प्राप्त की। मंदिर परिसर में चल रहे स्वर्गीय सुशील मोदी सेवा सप्ताह के तहत चिकित्सा शिविर में भी भाग लिया। इस दौरान मोदी सरकार तथा नीतीश सरकार के मिथिला और मैथिली के लिए समर्पण को स्पष्ट करते हुए कहा कि 13 दिसंबर को सीएम नीतीश कुमार ने 72.45 करोड़ से विकास कार्यों का शिलान्यास किया था। जबकि पीएम मोदी ने पांच सौ करोड़ से अयोध्या की तरह विकास करने के लिए घोषणा की।


इसके बजटीय प्रावधान के लिए केंद्र सरकार के यहां अपनी बात रखेंगे। सांसद ने माता जानकी के प्रति केंद्र सरकार के समर्पण तथा सम्मान को स्पष्ट करते हुए कहा कि दरभंगा से सीतामढ़ी रक्सौल अयोध्या दिल्ली के लिए अमृत भारत ट्रेन, जयनगर नरकटियागंज टू लेन सड़क, सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय स्टेशन के रूप में चयन, रामायण सर्किट में सीतामढ़ी को शामिल करना, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आदि भाजपा शीर्ष नेताओं का यहां पहुंचकर मां जानकी आशीर्वाद लेना इसका ज्वलंत उदाहरण है। मंदिर न्यास परिषद् के सह सचिव उमेश झा के द्वारा दिए सीताकुंड का सौंदर्यीकरण, धर्मशाला आदि के विकास के लिए दिए गए मांग पत्र पर सांसद डॉ. ठाकुर ने आश्वस्त करते हुए कहा कि यहां के विकास को विश्व स्तर पर स्थापित करने के लिए उचित पहल करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed