फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Microfinance worker injured in road accident in Bettiah dies during treatment

Bihar News: सड़क हादसे में घायल माइक्रोफाइनेंस कर्मी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों मे मची चीत्कार

Thu, 26 Dec 2024 08:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 26 Dec 2024 08:45 PM IST
सार

सड़क हादसे में घायल एक माइक्रोफाइनेंस कर्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची हुई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Bihar Microfinance worker injured in road accident in Bettiah dies during treatment
मृतक माइक्रोफाइनेंस कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया में सड़क दुर्घटना में घायल एक माइक्रोफाइनेंस कर्मी की इलाज के दौरान जीएमसीएच बेतिया में मौत हो गई है। घटना जिले के बेतिया मोतिहारी नेशनल हाइवे स्थित नानोसती चौक के समीप बीते बुधवार की है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान नौतन थाना क्षेत्र के दक्षिण तेलुआ वार्ड नम्बर 4 निवासी अमरीका साह के 20 साल के बेटे चंदन कुमार के रूप में की गई है। इधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है। बताया जाता है कि युवक बीते बुधवार को बेतिया मोतिहारी नेशनल हाइवे स्थित नानोसती चौक पर मौजूद था। अचानक वह ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने उसे आनन-फानन में इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया में भर्ती कराया था। जहां उसका इलाज चल रहा था। वहीं, इलाज के दौरान उसकी मौत गुरुवार शाम हो गई है। मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची हुई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक कि बार-बार सीने में मुक्का मार बेहोश हो जा रही है और अपने बेटे को चीख-चीख कर पुकार रही है। वहीं, अस्पताल नाका प्रभारी रामकुमार पासवान ने बताया कि परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले में अग्रतर कार्रवाई करने में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक चंदन चैतन्य माइक्रो फाइनेंस कंपनी में मझौलिया ब्रांच में काम करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed