फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: Member of snatching and theft gang arrested in Muzaffarpur, used to target passersby in dark

Bihar: मुजफ्फरपुर में छिनैती-चोरी करने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, अंधेरे में राहगीर को बनाते थे निशाना

Sat, 15 Jun 2024 01:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 15 Jun 2024 01:23 PM IST
सार

Muzaffarpur News: एएसपी टाउन भानु प्रताप सिंह ने बताया कि रात्रि की घटनाओं जिनमें चोरी और छिनैती मुख्य रूप में शामिल हैं। इसको रोकने की दशा में सक्रिय पुलिसिंग शुरू की गई है। इसी सिलसिले में सक्रिय गिरोह के सदस्य को पकड़ा गया है।

विज्ञापन
Bihar: Member of snatching and theft gang arrested in Muzaffarpur, used to target passersby in dark
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर की सिकंदरपुर थाना पुलिस ने देर रात को राहगीर से चोरी और छिनैती करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। इस दौरान उसके पास से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि चोरी कर भागने के दौरान आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। एएसपी टाउन भानु प्रताप सिंह ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, देर रात और आधी रात को पुलिस गश्त की कमी का फायदा उठाकर चोरी और छिनैती के घटना पर अंकुश लगाने की दिशा में पुलिस की रात्रि स्पेशल टीम ने गश्ती के दौरान एक शख्स को पकड़ा है। आरोपी के पास से चोरी के दो फोन और चोरी की एक साइकिल बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि देर रात और आधी रात को किसी काम से घर से निकलने वाले लोगों को यह गिरोह अंधेरे में निशाना बनाता था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की स्पेशल टीम ने ड्राइव के दौरान एक आरोपी को पकड़ा है।
विज्ञापन




आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह और उसका गिरोह आधी रात को अंधेरे में निकलकर आम लोग और राहगीर को निशाना बनाते हैं और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग जाते थे। इसी मामले में स्पेशल टीम ने कार्रवाई कर सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही निवासी एक आरोपी दीप कुमार को पकड़ा है। उसके पास से राहगीरों से चोरी के मोबाइल फोन और साइकिल जब्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मामले में एएसपी टाउन भानु प्रताप सिंह ने बताया कि रात्रि की घटनाओं जिनमें चोरी और छिनैती मुख्य रूप में शामिल हैं। इसको रोकने की दशा में सक्रिय पुलिसिंग शुरू की गई है। इसी दौरान सिकंदरपुर इलाके में एसएचओ सिकंदरपुर देवव्रत कुमार की जांच के दौरान रात के अंधेरे में आम आदमी को निशाने बनाने वाले सक्रिय गिरोह के एक सदस्य को रंगे हाथों पकड़ा गया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पूर्व से चोरी के मामले दर्ज रहे हैं। अब आगे उसे जेल भेजे जाने की कवायद की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed