फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: In Motihari, fearless criminals shot a CSP operator and looted money

Bihar: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने सीएसपी संचालक को मारी गोली, पांच लाख रुपये लूटकर हुए फरार

Tue, 01 Jul 2025 12:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 01 Jul 2025 12:36 PM IST
सार

Bihar: पीड़ित अनिरुद्ध कुमार सिंह रोजाना की तरह अपनी कार से जमुनिया स्थित सीएसपी सेंटर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए अपराधियों ने उन्हें रोककर गोली मार दी और पांच लाख रुपये नकद, पासबुक, साइन किया हुआ ब्लैंक चेक और लैपटॉप लूटकर पिपराकोठी की ओर फरार हो गए।

विज्ञापन
Bihar: In Motihari, fearless criminals shot a CSP operator and looted money
घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। मंगलवार सुबह बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक सीएसपी संचालक को गोली मारकर पांच लाख रुपये लूट लिए। घायल सीएसपी संचालक को इलाज के लिए मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने इलाके में जगह-जगह नाकाबंदी कर छापेमारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन

यह घटना पीपरा थाना क्षेत्र के जमुनिया स्थित बेलही देवी मंदिर के समीप की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पिपराकोठी थाना क्षेत्र के बड़कुरवा गांव निवासी अनिरुद्ध कुमार सिंह रोजाना की तरह अपनी कार से जमुनिया स्थित सीएसपी सेंटर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए अपराधियों ने उन्हें रोककर गोली मार दी और पांच लाख रुपये नकद, पासबुक, साइन किया हुआ ब्लैंक चेक और लैपटॉप लूटकर पिपराकोठी की ओर फरार हो गए।

विज्ञापन


पढ़ें: बीमार बेटी के इलाज के लिए घंटों अस्पताल में भटकती रही मां, वीडियो बनाते रहे डॉक्टर; सरकारी दावे फिर फेल

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में सघन छापेमारी शुरू कर दी। मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे की है। मामले के त्वरित उद्भेदन के लिए एसडीपीओ चकिया के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed