फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: Holi special train being run from Patna, Saharsa, Samastipur and Raxaul to Anand Vihar, know schedule

Bihar: पटना, सहरसा, समस्तीपुर और रक्सौल से आनंद विहार के लिए चलाई जा रहीं होली स्पेशल ट्रेन, जानें शेड्यूल

Sat, 30 Mar 2024 08:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 30 Mar 2024 08:10 PM IST
सार

Bihar Train News: बिहार में होली के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए पटना, सहरसा, समस्तीपुर और रक्सौल से आनंद विहार और नई दिल्ली के लिए अतिरिक्त होली स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं।

विज्ञापन
Bihar: Holi special train being run from Patna, Saharsa, Samastipur and Raxaul to Anand Vihar, know schedule
स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

होली के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा पटना, सहरसा, समस्तीपुर और रक्सौल से आनंद विहार के लिए अतिरिक्त होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।

विज्ञापन


इनका विवरण निम्नानुसार है:-

  1. गाड़ी सं. 03243 पटना-आनंद विहार टर्मिनल सुपर फास्ट होली स्पेशल एक अप्रैल 2024 को पटना से 15.00 बजे प्रस्थान करेगी। उसके बाद दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 07.00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। इस होली स्पेशल ट्रेन में 20 स्लीपर क्लास के कोच लगाए जाएंगे।
  2. विज्ञापन
  3. गाड़ी सं. 05575 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल होली स्पेशल एक अप्रैल 2024 को सहरसा से 09.30 बजे प्रस्थान करेगी। उसके बाद खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, हाजीपुर छपरा सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 06.30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
  4. विज्ञापन
    विज्ञापन
  5. गाड़ी सं. 05585 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल होली स्पेशल तीन अप्रैल 2024 को सहरसा से 09.30 बजे प्रस्थान करेगी। उसके बाद खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, हाजीपुर छपरा सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 05.15 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। इस होली स्पेशल ट्रेन में स्लीपर क्लास के 19 कोच लगाए जाएंगे।
  6. गाड़ी सं. 05531 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल होली स्पेशल तीन अप्रैल 2024 को रक्सौल से 22.25 बजे प्रस्थान करेगी। उसके बाद सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, बगहा, पनियहवा, गोरखपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 18.00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
  7. गाड़ी सं. 05561 समस्तीपुर-आनंद विहार टर्मिनल होली स्पेशल चार अप्रैल 2024 को समस्तीपुर से 19.45 बजे प्रस्थान करेगी। उसके बाद दरभंगा, सीतामढ़ी, नरकटियागंज सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 17.30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। इस होली स्पेशल ट्रेन में स्लीपर क्लास के 20 कोच लगाए जाएंगे।
  8. गाड़ी सं. 03435 मालदा टाउन-आनंद विहार टर्मिनल होली स्पेशल आठ अप्रैल 2024 को मालदा टाउन से आनंद विहार टर्मिनल के लिए प्रस्थान करेगी।
  9. गाड़ी सं. 03483 भागलपुर-नई दिल्ली होली स्पेशल दो और छह अप्रैल 2024 को भागलपुर से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी।
  10. गाड़ी सं. 03413 मालदा टाउन-नई दिल्ली होली स्पेशल 31 मार्च, चार अप्रैल और सात अप्रैल 2024 को मालदा टाउन से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed