फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: Fake candidate arrested during constable recruitment exam in Motihari

Bihar: मोतिहारी में सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार, पुलिस लगातार कर रही छापामारी

Sun, 18 Aug 2024 07:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 18 Aug 2024 07:32 PM IST
सार

Bihar Constable Recruitment Exam: मोतिहारी में सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र से फर्जी परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी असली परीक्षार्थी की जगह परीक्षा दे रहा था। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar: Fake candidate arrested during constable recruitment exam in Motihari
परीक्षा केंद्र में छापामारी करने पहुंचे पुलिस और अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी में गोपाल साह हाई स्कूल के परीक्षा केंद्र से सिपाही भर्ती परीक्षा देते हुए एक मुन्ना भाई (फर्जी परीक्षार्थी) को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना के बाद पुलिस सकते में है और काफी सतर्क भी हो गई। इस घटना के बाद से मोतिहारी शहर के कई आवासीय होटलों की तलाशी ली जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सिपाही पद पर नियुक्ति के लिए लिखित प्रतियोगिता परीक्षा केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) परीक्षा बिहार द्वारा आयोजित की जा रही है। इसी सिलसिले में अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा और पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा द्वारा जिला स्कूल और गोपाल साह विद्यालय परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन


जांच के दौरान गोपाल साह विद्यालय के परीक्षा केंद्र पर एक फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ा गया, जो दूसरे की जगह पर बैठकर परीक्षा दे रहा था। पूछताछ के दौरान पकड़े गए व्यक्ति राकेश कुमार ने बताया कि वह पटना का रहने वाला है। उसके बाद उसको पकड़ कर थाने ले जाया गया। जहां प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई। फर्जी पीरक्षार्थी बमबम झा की जगह पर परीक्षा में शामिल हुआ था। अब पुलिस पकड़े गए मुन्ना भाई को लेकर कई संदिग्ध ठिकाने पर उसके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की तलाश में छापामारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed