{"_id":"68eb8a01cf0180ec7a0e329d","slug":"bihar-election-rebellion-in-jan-suraj-over-ticket-distribution-sanjay-kejriwal-says-i-will-contest-now-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Election: जन सुराज में टिकट बंटवारे पर बगावत, पूर्व प्रत्याशी केजरीवाल बोले- अब मैं ही मैदान में उतरूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Election: जन सुराज में टिकट बंटवारे पर बगावत, पूर्व प्रत्याशी केजरीवाल बोले- अब मैं ही मैदान में उतरूंगा
Sun, 12 Oct 2025 04:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 12 Oct 2025 04:29 PM IST
सार
Bihar Election 2025: मुजफ्फरपुर में जन सुराज के टिकट बंटवारे के बाद विवाद बढ़ गया है। संस्थापक सदस्य संजय केजरीवाल ने पार्टी पर पैसे लेकर टिकट बेचने का आरोप लगाया और इस्तीफा देकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया। पार्टी में असंतोष जारी है।
विज्ञापन
जन सुराज के पूर्व प्रत्याशी संजय केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर नगर विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज पार्टी द्वारा डॉ. ए.के. दास को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद पार्टी के भीतर विरोध के सुर तेज हो गए हैं। पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे संजय केजरीवाल ने खुले तौर पर संगठन के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंक दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने पार्टी को खड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, लेकिन टिकट वितरण में उन्हें दरकिनार कर दिया गया। संजय केजरीवाल का कहना है कि टिकट देने में पैसों का खेल हुआ है और जिन लोगों ने पैसे नहीं दिए, उन्हें किनारे कर दिया गया।
विज्ञापन
जनता करेगी फैसला- संजय केजरीवाल
बागी संजय केजरीवाल ने कहा कि मैंने जन सुराज के लिए मेहनत की, उसे सींचा, लेकिन पार्टी ने टिकट न देकर मुझे अपमानित किया। अब जनता ही इसका फैसला करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि अब वे स्वयं चुनाव मैदान में उतरेंगे और जन सुराज को हराकर जनता के सामने सच्चाई उजागर करेंगे। संजय ने आगे जोड़ा कि अगर जरूरत पड़ी तो यह लड़ाई इतनी बड़ी होगी कि खुद पीके (प्रशांत किशोर) को भी मैदान में उतरना पड़ेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar Election: लालू-राबड़ी के साथ दिल्ली पहुंचे तेजस्वी यादव, राजद सुप्रीमो बोले- सीट बंटवारे पर बातचीत जारी
पदों से इस्तीफा और पार्टी से अलगाव
संजय केजरीवाल, जो नगर निगम वार्ड पार्षद भी हैं, ने जन सुराज के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बताया कि पार्टी जिन पुराने पोस्टों का हवाला दे रही है, वे आठ महीने पुराने हैं और वर्तमान परिस्थितियों से उनका कोई संबंध नहीं है। उनका कहना है कि उनके साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भी जन सुराज से नाता तोड़ लिया है। अब वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
पार्टी में बढ़ता असंतोष
टिकट बंटवारे को लेकर जन सुराज में मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। कई स्थानीय कार्यकर्ता नाराज हैं और संगठन में असंतोष के स्वर लगातार बढ़ रहे हैं। पार्टी नेतृत्व पर आरोपों की झड़ी के बाद यह विवाद आने वाले दिनों में और गहराने के संकेत दे रहा है।
यह भी पढ़ें- Bihar: अनंत सिंह ने जनता को नॉमिनेशन में आने का दिया न्योता, कहा- सीएम नीतीश की पार्टी से चुनाव लड़ने जा रहा