फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Election: PM has enhanced Bihar prestige by awarding Bharat Ratna to Karpoori Thakur says MP CM Yadav

Bihar Election: 'जननायक कर्पूरी जी को पीएम मोदी ने भारत रत्न देकर बिहार का मान बढ़ाया', एमपी के CM मोहन यादव

Fri, 24 Oct 2025 04:57 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 24 Oct 2025 04:57 PM IST
सार

Bihar Election: सीएम यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का आर्थिक तंत्र पूरी तरह बदल चुका है। उन्होंने बिहार की गौरवशाली विरासत का जिक्र करते हुए कहा कि यह धरती महात्मा बुद्ध, नालंदा और तक्षशिला जैसी धरोहरों से समृद्ध है।

विज्ञापन
Bihar Election: PM has enhanced Bihar prestige by awarding Bharat Ratna to Karpoori Thakur says MP CM Yadav
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया जिले के मैनाटाड़ प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल खेल स्टेडियम में मंगलवार को एक भव्य जनसभा का आयोजन किया गया। इस चुनावी सभा को संबोधित करने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पहुंचे और एनडीए प्रत्याशी समृद्ध वर्मा के समर्थन में जोरदार प्रचार किया।

विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए सीएम यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है और इस जनादेश को पूरा करने में जनता का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने मंच से जनता से अपील की, जिस पर उपस्थित जनसमूह ने हाथ उठाकर समर्थन जताया।

विज्ञापन

सीएम यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का आर्थिक तंत्र पूरी तरह बदल चुका है। उन्होंने बिहार की गौरवशाली विरासत का जिक्र करते हुए कहा कि यह धरती महात्मा बुद्ध, नालंदा और तक्षशिला जैसी धरोहरों से समृद्ध है। वहीं, उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि महागठबंधन के नेतृत्व में युवाओं की योग्यता को दबाया गया और राज्य अंधकार में चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  'अब बिहार में रामराज्य का समय आ गया है', मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में बोले भाजपा सांसद रवि किशन

उन्होंने आगे कहा कि एनडीए में कोई भी नागरिक, चाहे वह सामान्य पृष्ठभूमि का हो, प्रधानमंत्री बनने तक का मार्ग पा सकता है, क्योंकि यहाँ लोकतंत्र सशक्त है। सीएम ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर देश की एकता मजबूत की और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देकर राज्य का मान-सम्मान बढ़ाया। अंत में सीएम यादव ने उपस्थित जनसमूह से अपील की कि वे एनडीए प्रत्याशी समृद्ध वर्मा को भारी मतों से विजयी बनाकर विधानसभा भेजें।

कार्यक्रम का संचालन जदयू अध्यक्ष संजय पटेल ने किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दूबे, सांसद संजय जायसवाल, पूर्व विधायक दिलीप वर्मा, जदयू जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न कुशवाहा, मदन पटेल, अकिलू रहमान, राजेश प्रसाद पटेल, और प्रभु कुशवाहा सहित कई अन्य नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed