फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: Doubling work between Prayagraj Rambagh-Prayagraj Junction stations, operation of Vibhuti Express

Bihar: प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं. स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य, इस ट्रेन के परिचालन पर पड़ेगा असर

Mon, 14 Oct 2024 09:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 14 Oct 2024 09:13 PM IST
सार

Bihar Train News: प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं. स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य किया जा रहा है। इस वजह से रेलवे ने विभूति एक्सप्रेस (हावड़ा-प्रयागराज रामबाग) का आंशिक समापन और प्रारंभ बनारस स्टेशन पर करने का निर्णय लिया है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar: Doubling work between Prayagraj Rambagh-Prayagraj Junction stations, operation of Vibhuti Express
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

रेलवे द्वारा यात्री सुविधाओं के उन्नयन और परिचालनिक सुगमता को बढ़ाने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस-प्रयागराज खण्ड पर स्थित प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जंक्शन स्टेशनों के बीच पैच दोहरीकरण कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के मद्देनजर रेलवे ने विभूति एक्सप्रेस (हावड़ा-प्रयागराज रामबाग) का आंशिक समापन और प्रारंभ बनारस स्टेशन पर करने का निर्णय लिया है। इस अस्थायी बदलाव से यात्रियों को कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन


इसके विवरण इस प्रकार हैं-
1. हावड़ा-प्रयागराज रामबाग एक्सप्रेस (12333)- 19 अक्तूबर 2024 तक हावड़ा से प्रयागराज रामबाग जाने वाली गाड़ी संख्या 12333 विभूति एक्सप्रेस का आंशिक समापन बनारस स्टेशन पर किया जाएगा। यह ट्रेन बनारस और प्रयागराज रामबाग के बीच रद्द रहेगी।
विज्ञापन

 
2. प्रयागराज रामबाग-हावड़ा एक्सप्रेस (12334)- 20 अक्तूबर 2024 तक प्रयागराज रामबाग से हावड़ा जाने वाली गाड़ी संख्या 12334 विभूति एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ बनारस से होगा। इस दौरान यह ट्रेन प्रयागराज रामबाग और बनारस के बीच रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यात्रियों के लिए सूचना
इस अस्थायी परिवर्तन के चलते प्रभावित यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा योजनाओं में इस बदलाव का ध्यान रखें और यात्रा से पहले समय सारणी की पुष्टि करें। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है, ताकि दोहरीकरण कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके और भविष्य में परिचालन में सुधार हो। अधिक जानकारी के लिए यात्री रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी रेलवे स्टेशन से संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed