फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Crime Muzaffarpur dacoits slit throat of woman and killed her home owner injured during firing

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में डकैतों ने की महिला की गला रेतकर हत्या, फायरिंग के दौरान गृह स्वामी घायल

Thu, 04 Jul 2024 03:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 04 Jul 2024 03:20 PM IST
सार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि बदमाश घर में डकैती करने की साजिश से घुसे थे। ऐसे में महिला ने विरोध किया तो उसकी गला काटकर हत्या कर दिए।

विज्ञापन
Bihar Crime Muzaffarpur dacoits slit throat of woman and killed her home owner injured during firing
मृतक महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में बुधवार देर रात एक महिला के घर में घुसकर डकैत उत्पाद मचा रहे थे। ऐसे में जब महिला ने विरोध किया तो उसका गला काटकर हत्या कर दिए। मामला जगुआर थाना एरिया के सिंगवाड़ी गांव का है।

विज्ञापन


बता दें कि आधा दर्जन से अधिक की संख्या में घुसे बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। बताया जा रहा है कि इस दौरान लाखों की डकैती की गई है।
विज्ञापन


घटना को लेकर बताया जा रहा है कि देर रात आधा दर्जन की संख्या में घुसे डकैतों ने डकैती की नियत से घर में जमकर लूटपाट मचाया है। इस दौरान एक महिला जो डकैतों से भिड़ गई थी। डकैतों ने गला काटकर हत्या कर दी और मौके पर से फरार हो गए। इस मामले की जानकारी के बाद पूरे गांव में सनसनी फैला हुआ है। वहीं, घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंची हुई पुलिस और FSL की टीम जांच में जुटी हुई है। मृतका की पहचान 40 वर्षीय पिंकी देवी के रूप में किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को लेकर मृतका पिंकी देवी के परिजन ने बताया कि आधी रात को कई डकैत घर में घुस गए हैं। इस दौरान तीन बदमाश घर के अंदर में प्रवेश किया। चाकू और कई धारदार हथियार लेकर पहुंचे थे। घर में घुसे बदमाशों ने इस दौरान में घर की नकदी और ज्वेलरी की लूट किया है और फिर महिला पिंकी देवी के आने और विरोध करने पर गला रेत दिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई है। सुबह से ही मौके पर ग्रामीण की भीड़ उमड़ पड़ी है। सूचना पुलिस को दिया गया है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से इलाके में सनसनी फैला हुआ है। शव को पोस्टमॉर्टम कराए जाने के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। वहीं, गृह स्वामी वकील शर्मा को जख्मी गंभीर हालत में इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती किया गया है।


पूरे मामले में एडिशनल एसपी ईस्ट सहरियार अख्तर ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। एक महिला की हत्या किया गया है। घटना के दौरान में आधा दर्जन से अधिक की संख्या में बदमाश पहुंचे थे। इसी दौरान में घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराए जाने के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। FSL टीम को बुलाया गया है और मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed