{"_id":"66c06ad64992b0e2e00268c1","slug":"bihar-crime-miscreants-threw-bombs-at-hajipur-famous-hotel-elegant-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: होटल में बदमाशों ने फेंका बम…रंगदारी नहीं देने पर वारदात को दिया अंजाम; पूरे इलाके में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: होटल में बदमाशों ने फेंका बम…रंगदारी नहीं देने पर वारदात को दिया अंजाम; पूरे इलाके में दहशत
Sat, 17 Aug 2024 02:48 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 17 Aug 2024 02:48 PM IST
सार
Bihar Crime: हाजीपुर के एक नामी होटल एलिगेंट में देर रात दो बदमाशों ने बमबाजी कर दी जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। होटलकर्मी दहशत में आ गए। दोनों बदमाश होटल संचालक को खोजने आए थे।
विज्ञापन
घटना का सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रंगदारी नही देने पर अपराधियों ने होटल पर बमबाजी की हैं। घटना के दौरान होटल में अफरा तफरी मच गई। लोग इधर उधर भागते दिखें। घटना हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाजीपुर मुजफ्फरपुर NH 22 महुआ मोड़ स्थित होटल एलीगेंट की है। जहां देर रात करीब अपराधियों ने होटल में बम फेंका है।
विज्ञापन
घटना की वारदात होटल में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है। घटना के बाद सभी बदमाश मौके से भागने में कामयाब हो गए। इधर, घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि कार सवार अपराधियों के द्वारा बमबारी की गई है। जिसका लाइव वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
घटना के बाद हाजीपुर में दहशत फैल गई है। होटल संचालक ने बताया कि रात 11 बजे के करीब भोज खाकर होटल पर आए ही था तभी एक कार पर सवार दो लोग पहुंचे और 25 लाख रुपए की रंगदारी मांगने लगे, तभी उसके साथ हाथापाई हुईं थी। उसके बाद वे चले गए और 10 से 15 की संख्या में दुबारा आ धमरे और बम फेंकने लगे। संचालक ने कहा कि अपराधियों ने एक महीने के अंदर रंगदारी नहीं देने पर हत्या कर देने की धमकी भी दी है।
विज्ञापन