फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Crime: Gateman on duty at railway gate was shot by criminal in Motihari, admitted to hospital

Bihar Crime: मोतिहारी में रेलवे गुमटी पर ड्यूटी कर रहे गेटमैन को अपराधी ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

Wed, 07 Aug 2024 03:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 07 Aug 2024 03:01 PM IST
सार

Motihari Crime: परिजनों ने बताया कि गेटमैन अंसारुल हक की रात्रि ड्यूटी चल रही थी। रोज की तरह घर से पांच बजे ड्यूटी के लिए निकला था। ड्यूटी पर जाने के बाद से बातचीत नहीं हुई थी। लगभग दो बजे रात को अज्ञात व्यक्ति इनको गोली मारकर फरार हो गया।

विज्ञापन
Bihar Crime: Gateman on duty at railway gate was shot by criminal in Motihari, admitted to hospital
हॉल्ट के पास अपराधी ने गेटमैन को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी के मसानाडीह हॉल्ट के पास फाटक संख्या 14ए पर कार्यरत गेटमैन अंसारुल हक को अपराधी ने गोली मार दी। इस हमले में गेटमैन गंभीर घायल हो गया। वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गया। घायल की पहचान पलनवा थानाक्षेत्र के जैतापुर बिनवा टोला निवासी फिरोज आलम के बेटे के तौर पर हुई है। घायल गेटमैन का रक्सौल एसआरपी में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


घायल गेटमैन के परिजनों ने बताया कि ऑपरेशन चल रहा है। डॉक्टर ने बताया कि स्थिति सामान्य है। दो घंटे के बाद कुछ कहा जा सकता है। अस्पताल में घायल के परिजन पहुंच चुके हैं। परिजनों ने बताया कि घटना के कारणों को स्पष्ट रूप से नहीं बता सकते।
विज्ञापन




परिजनों ने बताया कि गेटमैन अंसारुल हक की रात्रि ड्यूटी चल रही थी। रोज की तरह घर से पांच बजे ड्यूटी के लिए निकला था। ड्यूटी पर जाने के बाद से बातचीत नहीं हुई थी। घटना लगभग दो बजे रात की है। अज्ञात व्यक्ति इनको गोली मारकर फरार हो गया। इनके द्वारा रेलवे के सुरक्षा अधिकारियों को फोन कर बताया गया। रेल अधिकारी और स्थानीय पलनवा पुलिस इनको रक्सौल एसआरपी हॉस्पिटल लाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां इनको लाने के बाद घरवालों को सूचित किया गया। तब जाकर हमें घटना की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में लगी हुई है। घर वालों ने बताया कि गांव में इनसे एक व्यक्ति के साथ बच्चों के विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। उस व्यक्ति पर शंका बनी हुई है। वैसे इसकी जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed