{"_id":"68d7f10fb6ae94e158042ff1","slug":"bihar-crime-friend-brutally-murders-young-man-body-recovered-from-field-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: दोस्त ने ही की बेरहमी से युवक की हत्या, खेत से बरामद हुआ शव; मोतिहारी में सनसनीखेज वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: दोस्त ने ही की बेरहमी से युवक की हत्या, खेत से बरामद हुआ शव; मोतिहारी में सनसनीखेज वारदात
Sat, 27 Sep 2025 07:43 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 27 Sep 2025 07:43 PM IST
सार
Bihar Crime: गांव की कुछ महिलाएं घास काटने खेतों की ओर गई थीं। तभी अचानक उन्हें गंध आने लगी। जब वे पास गईं तो देखा कि गन्ने के खेत में टुनटुन कुमार का शव पड़ा था। यह दृश्य देखकर उनकी चीख निकल गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र के बेलवतिया गांव में शनिवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव के सुरेश सहनी का पुत्र टुनटुन कुमार (उम्र लगभग 20 वर्ष) की हत्या उसके ही दोस्त ने कर दी। बताया जाता है कि घटना 25 सितंबर की शाम की है।
ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार, टुनटुन शाम को अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लगातार दो दिनों तक खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका।
इसी बीच शनिवार को गांव की कुछ महिलाएं घास काटने खेतों की ओर गई थीं। तभी अचानक उन्हें गंध आने लगी। जब वे पास गईं तो देखा कि गन्ने के खेत में टुनटुन कुमार का शव पड़ा था। यह दृश्य देखकर उनकी चीख निकल गई और पूरे गांव में खबर आग की तरह फैल गई।
विज्ञापन
पढे़ं: विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों पर रहेगी आयोग की तीखी नजर, वोट मांगने से लेकर खर्च तक पर सख्त नियम
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मृतक के शरीर पर गहरी चोट के निशान थे, जिससे साफ जाहिर हो रहा था कि उसकी हत्या बड़ी बेरहमी से की गई है।
वहीं परिजनों ने संदेह के आधार पर उसके कुछ दोस्तों को पकड़ लिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। इस हत्या की वारदात से पूरे बेलवतिया और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों ने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।