{"_id":"669131c5ae4a0d96670fe48b","slug":"bihar-crime-criminal-shot-and-injured-retired-soldier-in-vaishali-second-incident-within-12-hours-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: वैशाली में अपराधी ने सेवानिवृत्त सैनिक को गोली मारकर किया घायल, 12 घंटे के अंदर हुई दूसरी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: वैशाली में अपराधी ने सेवानिवृत्त सैनिक को गोली मारकर किया घायल, 12 घंटे के अंदर हुई दूसरी वारदात
Fri, 12 Jul 2024 07:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 12 Jul 2024 07:08 PM IST
सार
Vaishali Crime: वैशाली एसपी हर किशोर राय ने बताया कि आज दो बजे दिन में सदर थानांतर्गत दिग्घी कला पूर्वी दीक्षा आश्रम के पास सेवानिवृत्त सैनिक अजय कुमार ठाकुर को गोली मारी गई है। घायल का इलाज कराया जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में घायल से घटना के बारे में पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी कला में अपराधियों ने 12 घंटे के अंदर दो घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी है। पहली घटना बीती रात लगभग दो बजे की है। जब अपराधी ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को घर से बुलाकर गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल व्यक्ति की पहचान सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिग्घी कला पश्चिमी गांव निवासी उमा राय के बेटे विकास कुमार (25) के तौर पर हुई है। पीड़ित तीन भाइयों में मंझला है और प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। गोली उसके दाहिने पैर के घुटने में पीछे से लगी है, जो हड्डी को क्षतिग्रस्त करते हुए आगे से निकल गई। घायल विकास के पिता ऑटो चलाते हैं।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी घटना सदर थाना क्षेत्र के दिग्गी कला पूर्वी दीक्षा आश्रम के निकट दिन के दो बजे घटी। बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने मोबाइल छिनैती का विरोध करने पर सेवानिवृत्त सैनिक को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के लोग जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन घायल सेवानिवृत्त सैनिक को इलाज के लिए आनन-फानन में सदर अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
वहीं, सदर थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। घायल सेवानिवृत्त सैनिक की पहचान सराय थाना के मणिभकुरहर निवासी दिवंगत लोटन ठाकुर के बेटे अजय कुमार ठाकुर (59) के रूप में हुई है। घटना को लेकर सेवानिवृत्त सैनिक के भाई ने बताया कि अजय कुमार ठाकुर दिग्घी कला पूर्वी दीक्षा आश्रम के निकट अपने घर का निर्माण करवा रहे थे। मजदूर घर का प्लास्टर मजदूर कर रहे थे। मजदूर को पैसा देने के लिए पांच सौ रुपये का खुदरा करवाने के लिए बगल की किराना दुकान में गए थे। किराना दुकान से लौटने के दौरान एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने सेवानिवृत्त सैनिक को घेर लिया। फिर मोबाइल और रुपये छीनने लगे। बुजुर्ग द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने दो गोली पैर में मार दीं। घटना को अंजाम देने के बाद मौके से बाइक सवार बदमाश फरार हो गए।
वैशाली एसपी हर किशोर राय ने बताया कि रात्रि करीब 01:00 बजे सदर थानांतर्गत दिग्घी कला पश्चिमी में कैंसर हॉस्पिटल के पास मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात अपराधियों द्वारा एक व्यक्ति विकास कुमार को गोली मारकर जख्मी किए जाने की घटना घटित हुई है। इस संबंध में जख्मी के परिजनों द्वारा स्थानीय थाना को कोई सूचना नहीं दी गई है। जानकारी के अनुसार जख्मी के परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए पटना ले जाया गया है। सत्यापन कराया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में आपस में ही अवैध अग्नेयास्त्र से गोली चलने की बात सामने आ रही है। घायल का पूर्व में आपराधिक इतिहास भी रहा है।
उन्होंने दूसरी घटना को लेकर कहा कि आज दो बजे दिन में सदर थानांतर्गत दिग्घी कला पूर्वी दीक्षा आश्रम के पास सेवानिवृत्त सैनिक अजय कुमार ठाकुर को गोली मारी गई है। दरअसल, मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात अपराधियों द्वारा मोबाइल छीनने के दौरान पैर में गोली मारे जाने की घटना घटित हुई है। घायल अजय कुमार ठाकुर को इलाज के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेजा गया है। उक्त घटना को लेकर घटनास्थल के आसपास की CCTV कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है।