फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Crime: BJP MP Sanjay Jaiswal says West Champaran will again reach situation of 2005

Crime in Bihar: भाजपा सांसद ने अपनी नीतीश सरकार पर क्या कह दिया! बोले- ऐसे तो 2005 से पहले वाला हाल हो जाएगा

Sat, 10 Aug 2024 05:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 10 Aug 2024 05:42 PM IST
सार

West Champaran Crime: भाजपा नेता संजय जायसवाल ने आगे कहा कि जिस प्रकार से पूर्व मुखिया जितेंद्र सिंह की हत्या हुई है। कहीं न कहीं इसमें पुलिस की कमजोरी है। उन्होंने आगे कहा कि इस मामले में प्रशासन के लोग, ठेकेदार और कुछ ऐसे लोग शामिल हो सकते हैं जो सफेदपोश बनकर समाज में घूमते हैं।

विज्ञापन
Bihar Crime: BJP MP Sanjay Jaiswal says West Champaran will again reach situation of 2005
भाजपा नेता संजय जायसवाल ने जिले में बढ़ते अपराध पर चिंता जाहिर की है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी चंपारण जिले में लगातार हो रहे अपराध से बेतिया दहला हुआ हुआ है। पश्चिम चंपारण के सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने शनिवार को अस्पताल रोड स्थित अपने आवास पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। अपराधियों को कोई डर नहीं है। जब मर्जी तब घटना को अंजाम दे रहे हैं, जिससे बेतिया में दहशत का माहौल है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था कि स्थिति बहुत ही चिंताजनक हो गई है। साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

 
भाजपा नेता संजय जायसवाल ने आगे कहा कि जिस प्रकार से पूर्व मुखिया जितेंद्र सिंह की हत्या हुई है। कहीं न कहीं इसमें पुलिस की कमजोरी है। उन्होंने आगे कहा कि इस मामले में प्रशासन के लोग, ठेकेदार और कुछ ऐसे लोग शामिल हो सकते हैं जो सफेदपोश बनकर समाज में घूमते हैं। जिस प्रकार इस हत्याकांड में अपराधियों का गठजोड़ देखने को मिल रहा है, पुलिस को इस पूरे गठजोड़ को तोड़ना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर घटना में शामिल सभी अपराधियों को पकड़ कर क्रैक डाउन नहीं किया गया, तो पश्चिम चंपारण फिर से 2005 के बीते हुए पल के हालात में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

 
संजय जायसवाल ने बुलेट हत्याकांड को लेकर भी प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि बैरिया के रास्ते प्रतिदिन दो हजार बोतल शराब जिले में आती है। केवल पुलिस को यह बातें मालूम नहीं है, बाकी सभी लोग इस बात से अवगत हैं। इस तरह से बैरिया में बुलेट की हत्या और शहर में जितेंद्र सिंह की हत्या की गई है। इसमें पुलिस को तुरंत कार्रवाई करते हुए न सिर्फ हथियारों को बल्कि इस हत्या के पीछे छिपे सफेदपोशों को भी गिरफ्तार करना चाहिए। लेकिन पुलिस नींद में सोई हुई है। शराब की तस्करी दियारा क्षेत्रों से प्रतिदिन हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भाजपा सांसद ने कहा कि जिस तरह से जितेंद्र सिंह की हत्या की गई है। मैंने कभी भी इस तरह की घटना नहीं सुनी थी। इस तरह की घटना 2005 के बाद बिल्कुल बंद हो गई थी। इस वजह से पुलिस को इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए, जो भी शामिल हैं उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कहीं न कहीं प्रशासन के लोगों की संवेदनहीनता के कारण इस तरह की घटना हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed