{"_id":"66c204dc3290c3035502ba7d","slug":"bihar-constable-recruitment-exam-candidates-from-up-says-exam-was-better-reacts-to-unemployment-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सिपाही भर्ती परीक्षा के बाद UP के अभ्यर्थी बोले- बेहतर हुआ एग्जाम, बेरोजगारी दूर करने आए हैं बिहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सिपाही भर्ती परीक्षा के बाद UP के अभ्यर्थी बोले- बेहतर हुआ एग्जाम, बेरोजगारी दूर करने आए हैं बिहार
Sun, 18 Aug 2024 07:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 18 Aug 2024 07:57 PM IST
सार
Bihar Constable Recruitment Exam: यूपी से बिहार पुलिस में सिपाही बनने के लिए पहुंचे अभ्यर्थियों ने बिहार सरकार को बेरोजगार युवाओं के लिए इस तरह की परीक्षा आयोजित करवाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हम तो यूपी के रहने वाले हैं और बेरोजगारी दूर करने बिहार आए हैं।
विज्ञापन
यूपी से सिपाही परीक्षा देने मुजफ्फरपुर पहुंचे अभ्यर्थी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश से भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देने मुजफ्फरपुर पहुंचे। परीक्षा के बाद उन्होंने कहा कि अब बिहार के मुकाबले यूपी में कम रोजगार मिल रहा है। परीक्षा के पैटर्न को लेकर लगा कि पेपर NCERT पर आधारित था। पूरी परीक्षा सिलेबस पर आधारित थी।
दरअसल, मुजफ्फरपुर जिले के कुल 26 केंद्रों पर 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल हुए। इस दौरान परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने कहा कि सभी सेक्शन से प्रश्न पूछे गए हैं और एग्जाम अच्छा गया है। वहीं, बेहतर परिणाम आने को लेकर उन्होंने कहा कि बस यह परीक्षा लीक न हो।
उत्तर प्रदेश के महोबा, गोरखपुर, बलिया और देवरिया जिले से बिहार पुलिस में सिपाही बनने के लिए पहुंचे अभ्यर्थियों ने बिहार सरकार को बेरोजगार युवाओं के लिए इस तरह की परीक्षा आयोजित करवाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हम तो यूपी के रहने वाले हैं और बेरोजगारी दूर करने बिहार आए हैं। बिहार में इस तरह की परीक्षा आयोजित होने से आसपास के राज्य के युवाओं के अंदर भी मनोबल बढ़ता है। इस दौरान हमारी तैयारी का मकसद भी पूरा होता है।