फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: Child died due to burning alive in fire incident in Muzaffarpur; Four houses also burnt

Bihar: मुजफ्फरपुर में आग लगने की घटना में जिंदा जलने से बच्चे की मौत; चार घर भी जले, लाखों का नुकसान

Sun, 21 Apr 2024 04:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 21 Apr 2024 04:16 PM IST
सार

Muzaffarpur News: जिला अग्निशमन विभाग के समादेष्टा त्रिलोक नाथ झा ने बताया कि देवरिया जिले क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव में आग लगने की घटना हुई थी। उसमें एक आठ वर्ष के बच्चे की जलकर मौत हो गई है। घटना बेहद दुखद है और घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
Bihar: Child died due to burning alive in fire incident in Muzaffarpur; Four houses also burnt
आग लगने के बाद का दृश्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में आग लगने की घटना में एक बच्चे की झुलसकर मौत हो गई। जबकि अचानक लगी आग से चार घर जलकर खाक हो गए, जिसमें लाखों का नुकसान होने की बात कही जा रही है। हालांकि आग लगने के कारण का अब तक पता नहीं चल पाया है। वहीं, इस घटना के बाद से पूरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है। यह घटना देवरिया थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव की बताई जा रही है।

विज्ञापन


इधर, मृतक बच्चे की पहचान देवरिया थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार के आठ वर्ष के बेटे किशन कुमार के रूप में की गई है। किशन आग लगने की घटना में जिंदा जल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि देवरिया थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव में एक घर में अचानक आग लग गई। उसके बाद देखते ही देखते आग ने तीन अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और लोगों ने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई। आग लगने के बाद लोग उसपर काबू पाने के लिए जुट गए। वहीं, जितेंद्र कुमार का बेटा किशन कुमार घर में सोया रह गया और अफरा-तफरी की स्थिति में घटना की जानकारी देवरिया थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद पुलिस और अग्निशमन टीम के मौके पर पहुंचने से पहले आग ने सभी घरों को अपने आगोश में ले लिया। इस दौरान घर के अंदर सो रहे बच्चे की जलकर मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर परिजनों की चीख-पुकार मच गई। उसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि आग लगने की घटना में घर में रखे हुए लाखों के समान जलकर खाक हो गए।

 
जिला अग्निशमन विभाग के समादेष्टा त्रिलोक नाथ झा ने बताया कि देवरिया जिले क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव में आग लगने की घटना हुई थी। उसमें एक आठ वर्ष के बच्चे की जलकर मौत हो गई है। घटना बेहद दुखद है और घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस दौरान चार घर जलकर भी जल गए। उन्होंने कहा कि बेहद दुर्गम क्षेत्र होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में देरी हुई थी। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है। हमारी टीम लगातार आम आदमी से आग से बचाव को लेकर अपील कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed