फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: Body of a youth found hanging from a tree in suspicious condition in Sitamarhi; could not be identified

Bihar News: सीतामढ़ी में संदिग्ध स्थिति में पेड़ से लटका मिला युवक का शव; नहीं हो पाई शिनाख्त, लोग कह रहे...

Tue, 18 Jun 2024 12:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 18 Jun 2024 12:45 PM IST
सार

Sitamarhi News: सीतामढ़ी में एक युवक का शव संदिग्ध स्थिति में पेड़ से लटका मिला है, पुलिस अभी तक उसकी पहचान नहीं कर पाई है। वहीं लोगों का कहना है कि युवक रील्स बनाता था, लेकिन उसका नाम नहीं पता है। 

विज्ञापन
Bihar: Body of a youth found hanging from a tree in suspicious condition in Sitamarhi; could not be identified
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज में एक युवक का संदिग्ध स्थिति में पेड़ से लटका शव बरामद किया गया है। मामला जिले के मेजरगंज थाना क्षेत्र के बसबिट्टा गांव का है। जहां आज सुबह युवक का शव शीशम के पेड़ से लटका हुआ मिला। मामला संज्ञान में आने के बाद मौके पर ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गई। फिलहाल, मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। हालांकि लोगों का कहना है कि यह टिक टॉक पर वीडियो बनाता है, लेकिन इसका नाम किसी को पता नहीं है। वहीं, यह भी बताया जा रहा है कि मृत युवक पड़ोसी देश नेपाल के बलरा का रहने वाला है।

विज्ञापन


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों द्वारा मेजरगंज थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर मेजरगंज थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचे। जहां काफी देर ग्रामीणों से पूछताछ करने के बाद शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। घंटों पूछताछ के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी। फिलहाल ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अभी तक प्रारंभिक जांच में यही सामने आया है कि यह युवक सोशल मीडिया पर रील्स बनाता है। इसकी वीडियो देखने वाले लोगों का कहना है कि फेसबुक और इंस्टा पर अजीबोगरीब नाम से आईडी है, जिसकी वजह से पहचान करने में दिक्कत हो रही है। फिलहाल पुलिस मृतक के पहचान करने के साथ-साथ मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed