फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: Bike riding criminals shot dead a young man in Motihari, a case of mutual enmity came to light

Bihar: मोतिहारी में बाइक सवार अपराधियों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, आपसी रंजिश का मामला आया सामने

Fri, 29 Mar 2024 07:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहार Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 29 Mar 2024 07:40 PM IST
सार

Motihari News: अरेराज एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि एक युवक की गोली मार कर हत्या की गई है। मृतक तबरेज अपराधी पृष्ठ भूमि का व्यक्ति था। वह तीन साल जेल में रह कर आया था। अभी पिपरा कोठी थाना के 144/22 ट्रक लूट कांड में फरार था।

विज्ञापन
Bihar: Bike riding criminals shot dead a young man in Motihari, a case of mutual enmity came to light
रोते-बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मोतिहारी में बाइक सावर अपराधियों ने एक युवक को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके बाद इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। घटना मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में झड़वा कब्रिस्तान में पास की है। मृतक युवक की पहचान झड़वा गांव निवासी दिवंगत अब्दुल रशीद के बेटे तबरेज (35) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तबरेज गांव की मस्जिद में नमाज अदा कर कब्रिस्तान में अपने माता-पिता की कब्र पर दुआ मांगने जा रहा था। तभी एक बाइक से आए दो अपराधियों ने तबरेज पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दिया, जिसमें गोली उसके सिर में जा लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हुए और आनन-फानन में उसे इलाज के लिए मोतिहारी के रहमानिया मेडिकल सेंटर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, मृतक तबरेज का आपराधिक इतिहास रहा है। पूर्व में वह जेल भी जा चुका है। वहीं, मृतक तबरेज की गोली मारकर हत्या क्यों की गई है, इसका कारण पता नहीं चल सका है। हालांकि गांव में चर्चा है कि जमीन का विवाद चल रहा था, हो सकता है उसी वजह से उसकी हत्या की गई हो या फिर उसके आपराधिक विरोधियों ने हत्या को अंजाम दिया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि मृतक तबरेज की पांच वर्ष पहले शादी हुई थी। उसका तीन वर्ष का एक बेटा है। वहीं, घटना के बाद से तबरेज की मां, बहन और भाभी का रो-रो कर बुरा हाल है। तबरेज चार भाइयों में सबसे छोटा था।

 
अरेराज एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि एक युवक की गोली मार कर हत्या की गई है। मृतक तबरेज अपराधी पृष्ठ भूमि का व्यक्ति था। वह तीन साल जेल में रह कर आया था। अभी पिपरा कोठी थाना के 144/22 ट्रक लूट कांड में फरार था। हत्या के पीछे की वजह आपसी रंजिश सामने आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed