फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   bihar assembly elections 2025 paramilitary flag march voter safety

Bihar Assembly Elections 2025: अर्धसैनिक बलों ने किया फ्लैग मार्च, आम मतदाताओं से की शांतिपूर्ण मतदान की अपील

Thu, 09 Oct 2025 12:20 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 09 Oct 2025 12:20 PM IST
सार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीख घोषित होने के साथ ही जिले में अर्धसैनिक बल की कंपनियों ने फ्लैग मार्च तेज कर दिया है। ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र समेत सभी संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च कर आम लोगों से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान करने की अपील की गई।

विज्ञापन
bihar assembly elections 2025 paramilitary flag march voter safety
अर्धसैनिक बलों ने बढ़ाया सुरक्षा पहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीख घोषित होने के साथ ही अर्धसैनिक बल की कंपनियों ने जिले में फ्लैग मार्च तेज कर दिया है। सभी थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च आयोजित किए जा रहे हैं। शहरी क्षेत्र के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में भी फ्लैग मार्च कर आम लोगों से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान करने की अपील की गई। इसके साथ ही शराब की बिक्री और अन्य असामाजिक गतिविधियों पर छापेमारी भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि अर्धसैनिक बल अब जिले में पूरी तरह से मौजूद हैं और सभी क्षेत्रों में कार्रवाई को तेज किया जा रहा है। जिले की सभी 11 विधानसभा क्षेत्रों में 6 नवंबर को मतदान होना है और जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी है। उन्होंने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए प्रशासन लगातार मुस्तैद है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सघन जांच अभियान और फ्लैग मार्च के माध्यम से आम मतदाताओं को शांतिपूर्ण मतदान करने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन


पढे़ं;  गिरिडीह में डीआईजी और डीसी के समक्ष दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, दी गई बधाई
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी सुशील कुमार ने बताया, "हमारे पूरे जिले में अर्धसैनिक बल आईटीबीपी की टीम पहुंच चुकी है। हम आसपास के जिले की सीमाओं से लगे थाना क्षेत्रों की भी निगरानी कर रहे हैं। बॉर्डर एरिया से लेकर दूसरे जिले की सीमाओं तक विशेष नजर रखी जा रही है। इसका उद्देश्य आम मतदाताओं में विश्वास पैदा करना और असामाजिक तत्वों में भय कायम कर चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराना है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed