{"_id":"66ffe762930a6c61fa0a893c","slug":"bettiah-youth-drowned-while-trying-to-save-his-friend-who-was-drowning-while-bathing-in-pond-body-recovered-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पोखर में नहाते वक्त डूब रहे दोस्त को बचाने गया युवक डूबा, SDRF ने चार घंटे सर्च कर शव निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पोखर में नहाते वक्त डूब रहे दोस्त को बचाने गया युवक डूबा, SDRF ने चार घंटे सर्च कर शव निकाला
Fri, 04 Oct 2024 06:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 04 Oct 2024 06:33 PM IST
सार
Bettiah News: बेतिया में दोस्त को बचाने के चक्कर में एक युवक की पोखर में डूबने से मौत हो गई। अंचलाधिकारी ने बताया कि मामले में मृतक के परिजनों के आवेदन पर यूडी केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डूबने से युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेतिया में दोस्तों के साथ नहाने गया एक युवक पोखर में डूबने लगा। इसके बाद डूबता देख उसका दोस्त उसे बचाने गया। दोस्त को डूबने से बचाने के बाद वह खुद गहरे पानी में चला गया और डूब गया। गहरे पोखर में डूबने के बाद वह लापता हो गया। हालांकि ग्रामीणों के काफी खोजबीन करने के बाद कोई आता पता नहीं चला। वहीं, मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने चार घंटे सर्च अभियान चलाकर पोखर से युवक के शव को बरामद कर लिया। यह घटना जिले के बैरिया थानाक्षेत्र के पखनाहा बाजार शिव मंदिर के पास की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान मलाही टोला पखनहा निवासी मैनुद्दीन मियां के बेटे इजहारुल मियां (22) के रूप में की गई है। हालांकि घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। फिर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। इधर, घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मृतक के मौसा चुनु आलम ने बताया कि इजहारुल अपने गांव के दोस्त अरबाज आलम के साथ शिव मंदिर स्थित पोखर में नहाने गया हुआ था। जहां नहाने के दौरान अरबाज आलम डूबने लगा। उसे बचाने के दौरान इजहारुल गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी मौत हो गई है। इजहारुल का एक भाई और एक बहन है।
विज्ञापन
वहीं, घटना की सूचना पर अंचलाधिकारी के निर्देश पर पहुंची एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने करीब चार घंटे सर्च अभियान चलाकर शव बाहर निकाल। उसके बाद कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेजा गया। अंचलाधिकारी ने बताया कि मामले में मृतक के परिजनों के आवेदन पर यूडी केस (अप्राकृतिक मौत का मामला) दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी अंचल अधिकारी को दी।