{"_id":"667eb42f4dd90ddfe1008968","slug":"bettiah-news-youth-died-in-suspicious-condition-friends-accused-of-murdering-him-road-accident-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बेतिया में युवक की संदिग्ध मौत, दोस्तों पर हत्या कर सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बेतिया में युवक की संदिग्ध मौत, दोस्तों पर हत्या कर सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश करने का आरोप
Fri, 28 Jun 2024 06:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 28 Jun 2024 06:31 PM IST
सार
Bettiah News: मृतक के छोटे भाई ने आरोप लगाते हुए बताया कि शव को देखने से बिल्कुल प्रतीत नहीं हो रहा था कि सड़क हादसे में उसकी मौत हुई। ऐसा लग रहा था कि किसी ने उसकी हत्या कर उसके शव को सड़क किनारे रख दिया है और सड़क हादसे का रूप देने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
मृतक अजय महतो
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बेतिया में एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन मृतक के दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। घटना जिले के सिरिसिया थाना क्षेत्र के बिजबनिया चौक के पास की है। वहीं, मृतक की पहचान सिरिसिया अड्डा निवासी होमगार्ड सिपाही विक्रम महतो के बेटे अजय महतो (30) के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है। उसके बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
मृतक के छोटे भाई अभय कुमार ने बताया कि अजय बगल के सबेया कला गांव निवासी मनकेश्वर, सिरिसिया पठखौली निवासी रामजी कुमार के साथ लकड़ी का काम करते थे। तीनों की आपस में गहरी दोस्ती थी। जहां से गुरुवार को मृतक अपने साथी मनकेश्वर, बलिराम और सुभाष के साथ बिजबनिया चौक से बगहा पुलिस जिला के रामनगर तेल्पुर चिमनी में गए हुए थे। वहां पर पहले से रामजी भी मौजूद था। लौटने के दौरान देर रात सभी ने बिजबनिया चौक पर जमकर शराब भी पी थी।
विज्ञापन
अभय ने बताया कि करीब 11 बजे स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिली कि अजय की सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। सूचना पर जब परिजन पहुंचे तो सड़क किनारे ट्रैक्टर खड़ा था। वहीं ट्रैक्टर के बगल में शव रखा था। उन्होंने बताया कि शव को देखने से बिल्कुल प्रतीत नहीं हो रहा था कि सड़क हादसे में उसकी मौत हुई। ऐसा लग रहा था कि किसी ने उसकी हत्या कर उसके शव को सड़क किनारे रख दिया है और सड़क हादसे का रूप देने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष मदन कुमार मांझी ने बताया कि मृतक की पहचान कर ली गई है। मामले में परिजनों के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।