फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bettiah News: One woman died in a horrific collision between a car and a tempo, five people seriously injured

Bihar News: कार और टेंपो की भीषण टक्कर में एक महिला की मौत, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

Mon, 10 Feb 2025 03:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 10 Feb 2025 03:24 PM IST
सार

Bettiah News: पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से कार और टेंपो को जब्त कर लिया गया है। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Bettiah News: One woman died in a horrific collision between a car and a tempo, five people seriously injured
अस्पताल पहुंचे घायलों के परिजन तथा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा लौरिया-बेतिया एनएच-727 पर स्थित मुन्ना मोटानी मंदिर के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार और टेंपो के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए और अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन

 
घायलों की हालत गंभीर
जानकारी के मुताबिक, इस सड़क हादसे में लौरिया थाना क्षेत्र के मरिया गांव निवासी सत्या मियां की 35 वर्षीय पत्नी रंभा खातून की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल हुए पांच लोगों की पहचान विक्रम प्रसाद (पुत्र विश्वनाथ प्रसाद निवासी जोगापट्टी थाना क्षेत्र), मुन्ना खां (पुत्र मनीर खां), संध्या देवी (पत्नी रामजी शर्मा निवासी अमेठिया गांव) और प्रतिमा देवी (पत्नी शंभू शर्मा) के रूप में हुई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

 
चश्मदीदों ने बताई पूरी कहानी
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि टेंपो में सवार लोग शनिचरी से लौरिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घायलों को जीएमसीएच बेतिया रेफर किया गया
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को लौरिया पीएचसी भेजा गया। हालांकि घायलों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, दो घायलों की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है और उन्हें विशेष चिकित्सा देखरेख में रखा गया है।

 
पुलिस कर रही मामले की जांच
इस दर्दनाक हादसे के बाद तेज रफ्तार कार का चालक मौके से फरार हो गया। इधर, लौरिया थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि घटनास्थल से कार और टेंपो को जब्त कर लिया गया है। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed