फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bettiah News: A young man returning home from Kashmir after working as labourer died after being hit by train

Bihar News: घर से एक किलोमीटर दूर मौत ने युवक को लगाया गले, कश्मीर से मजदूरी कर लौट रहा था; जानें मामला

Fri, 02 Aug 2024 08:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 02 Aug 2024 08:40 PM IST
सार

Bettiah News: जीआरपी थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं, मृतक के भाई सोहेल ने बताया कि दाऊद छह महीने पहले मजदूरी करने कश्मीर गया हुआ था।

विज्ञापन
Bettiah News: A young man returning home from Kashmir after working as labourer died after being hit by train
घटनास्थल पर मौजूद रेलयात्री तथा स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया में कश्मीर से मजदूरी कर अपने घर लौट रहे एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, उसकी मौत के बाद घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर घंटों तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। मामला जिले के चनपटिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो की है। वहीं, मृतक की पहचान चनपटिया थाना क्षेत्र के बनकट पुरैना पंचायत के वार्ड नंबर 10 निवासी रफीक अंसारी के बेटे दाउद अंसारी (22) के रूप में की गई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, युवक कश्मीर से मजदूरी कर दिल्ली के आनंद विहार पहुंचा। फिर मुजफ्फरपुर जाने वाली सप्त क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस 12558 ऑफ ट्रेन में सवार हो गया, ताकि वह अपने घर को ससमय पहुंच जाए। जैसे ही ट्रेन चनपटिया रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन पहुंचते ही युवक ने धीमे चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश की। लेकिन वह नाकाम रहा। इसी दौरान वह रेलवे लाइन और प्लेटफॉर्म के बीच में फंसकर नीचे गिर गया, जहां पर ट्रेन से कटने से उसकी मौत हो गई। उक्त युवक का घर घटनास्थल से महज एक किलोमीटर दूर था। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची आरपीसी पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, उक्त युवक कश्मीर में रहकर बढ़ई का काम करता था। उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी। उसके चार भाई और तीन बहन हैं। परिवार के सभी लोग पटना में रहते हैं। घटना के बाद उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इधर, जीआरपी थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक के भाई सोहेल ने बताया कि दाऊद छह महीने पहले मजदूरी करने कश्मीर गया हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed