फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bettiah News: A class XI student died in a road accident; Vehicle absconds after collision

Bihar News: सड़क हादसे में ग्यारहवीं के एक छात्र की मौत; टक्कर मारने के बाद वाहन फरार, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 20 Feb 2024 05:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 20 Feb 2024 05:41 PM IST
सार

Bettiah Hindi News: थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Bettiah News: A class XI student died in a road accident; Vehicle absconds after collision
मृतक गोविंद कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया में एक वाहन ने ग्यारहवीं के एक छात्र को मार दी और फरार हो गया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना जिले के बैरिया प्रखंड के बगही बुलिया गांव की है। मृतक की पहचान बगही बुलिया टोला गांव निवासी गोविंद कुमार (17) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, गोविंद कुमार अपने घर का सामान खरीदने के लिए बाहर गया हुआ था। वह सड़क पार कर रहा था, तभी अचानक तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया और फरार हो गया। वाहन की गति इतनी तेज थी कि उसे पकड़ना असंभव था। फिर भी ग्रामीणों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन संभव नहीं हो पाया। वहीं, हादसे के बाद परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि छात्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नौतन में ग्यारहवीं में पढ़ाई करता था।
विज्ञापन

 
इधर, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed