फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bettiah News: A bike rider died after being hit by a truck, another seriously injured; people blocked road

Bihar News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल; लोगों ने जाम की सड़क

Fri, 19 Jul 2024 09:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 19 Jul 2024 09:11 PM IST
सार

Bettiah News: घटनास्थल पर मौजूद आक्रोशित लोगों ने बताया कि पिछले पांच साल से ओवरब्रिज का काम हो रहा है। ओवरब्रिज के नीचे सड़क काफी खराब हो चुकी है। लेकिन कंपनी नहीं बनवाती है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। जब तक सड़क निर्माण नहीं होगी, तब तक सड़क जाम रहेगा।

विज्ञापन
Bettiah News: A bike rider died after being hit by a truck, another seriously injured; people blocked road
घटनास्थल पर आगजनी कर प्रदर्शन करते आक्रोशित लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद मौके पर घंटों अफरातफरी का माहौल बना रहा। घटना जिले के छावनी गुमटी की है। वहीं, मृतक की पहचान बानुछापर थाना क्षेत्र के हाजमा टोला वार्ड-27 निवासी रामायण साह के बेटे आर्यन कुमार (19) के रूप में की गई है। जबकि घायल युवक मनुआपुल थाना क्षेत्र के छावनी निवासी आकिल मीर का बेटा गुलफरान आलम (27) है, जो प्लंबर मिस्त्री का काम करता था। वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आगजनी कर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन

 
इधर, घटनास्थल पर मौजूद आक्रोशित लोगों ने बताया कि पिछले पांच साल से ओवरब्रिज का काम हो रहा है। ओवरब्रिज के नीचे सड़क काफी खराब हो चुकी है। लेकिन कंपनी नहीं बनवाती है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। जब तक सड़क निर्माण नहीं होगी, तब तक सड़क जाम रहेगा। वहीं, मामले की सूचना पर सड़क सेफ्टी मैनेजर शशि कुमार भी मौके पर पहुंच गए। आक्रोशितों ने बताया कि घटनास्थल के पास सड़क टूटी हुई है। ट्रक माल से लदा हुआ था, शायद इसी वजह से ट्रक समय से नहीं रुक पाया और टक्कर लगने से युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद मौके पर तनाव का माहौल कायम हो गया। सूचना पर मौके पर छह थानों की पुलिस पहुंच गई। फिर लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया गया।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, गुलफरान प्लंबर का काम करने आर्यन के घर गया हुआ था। काम खत्म होने के बाद आर्यन उसे छावनी छोड़ने जा रहा था। रास्ते में रेलवे गुमटी पर फाटक बंद था। दोनों बाइक पर बैठे उसके खुलने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी, जिसके बाद दोनों युवक ट्रक और ओवरब्रिज के पिलर के बीच बाइक सहित फंस गए। घटनास्थल पर हो हल्ला होता रहा और 30 मिनट तक उन्हें निकाला नहीं जा सका। तब तक आर्यन की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed