{"_id":"65bddfde125ff10d34035a39","slug":"bettiah-mother-bought-a-four-day-old-newborn-and-raised-it-young-man-hanged-himself-after-not-getting-mobile-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: संतान न होने पर चार दिन के नवजात को खरीदकर पाला था; मां मोबाइल न दिला सकी, नवयुवक ने फांसी लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: संतान न होने पर चार दिन के नवजात को खरीदकर पाला था; मां मोबाइल न दिला सकी, नवयुवक ने फांसी लगा दी जान
Sat, 03 Feb 2024 12:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 03 Feb 2024 12:10 PM IST
सार
Bettiah Hindi News: मृतक के पिता अशोक पंडित ने बताया कि पप्पू जब तीन-चार दिन का था तो वह खरीद कर लाया था और पाल पोस कर बड़ा किया था। उसकी कोई दूसरी संतान नहीं है। उसकी मौत से परिजनों को गहरा सदमा लगा है। पप्पू की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मृतक पप्पू कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के बेतिया में एक युवक ने अपनी मां से मोबाइल खरीदने की जिद की। लेकिन उसकी मां उसे मोबाइल नहीं दिला सकी। उसके बाद उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद महिला के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, महिला ने संतान न होने पर चार दिन के नवजात शिशु को खरीदा था। फिर उसे पाल पोस कर 18 वर्ष तक बड़ा किया। लेकिन नव युवक ने मोबाइल लेने की जिद पूरी न होने पर आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, यह मामला जिले के नरकटियागंज नगर के वार्ड नंबर 4 का है। मृतक की पहचान नंदपुर गांव निवासी अशोक पंडित के बेटे पप्पू कुमार (18) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 112 पुलिस टीम और शिकारपुर थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
मृतक की मां नंदरानी देवी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की शाम पप्पू घर आया और उससे मोबाइल खरीदने की जिद करने लगा। कहने लगा कि अगर मोबाइल नहीं खरीदोगी तो वह अपनी जान दे देगा। इस बात को उसने नजरअंदाज कर दिया। फिर घर से बाहर निकल कर काम करने चली गई। वापस आई तो शुक्रवार की रात घर में ही पप्पू की लाश फंदे से लटकी मिली। वह रोने-चिल्लाने लगी, शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए और फंदे से लाश को नीचे उतारा। बताया जा रहा है कि पप्पू घर का इकलौता बेटा था। मृतक पप्पू के पिता अशोक पंडित मिठाई दुकान में काम करते हैं और मां दूसरों के घर बर्तन मांजने के लिए जाती है।
विज्ञापन
मृतक के पिता अशोक पंडित ने बताया कि पप्पू जब तीन-चार दिन का था तो वह खरीद कर लाया था और पाल पोस कर बड़ा किया था। उसकी कोई दूसरी संतान नहीं है। उसकी मौत से परिजनों को गहरा सदमा लगा है। पप्पू की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उसकी मां दहाड़ मार कर रो रही है।
एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत होता है। उसके गले पर रस्सी के निशान मिला है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।