फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bettiah: Dead body of married woman found hanging from fan in suspicious condition; Bihar Police

Bihar News: बेतिया में संदिग्ध स्थिति में पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव; पुलिस मामले की जांच में जुटी

Mon, 19 Feb 2024 07:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 19 Feb 2024 07:02 PM IST
सार

Bettiah Hindi News: थानाध्यक्ष राज रौशन ने बताया कि मृतका गोपालपुर थाना क्षेत्र के महेशड़ा निवासी महेंद्र पटेल की बेटी है। उसकी शादी करीब दो साल पहले हुई थी। मौत के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो सका है। थानाध्यक्ष ने कहा कि अभी कोई आवेदन नहीं मिला है।

विज्ञापन
Bettiah: Dead body of married woman found hanging from fan in suspicious condition; Bihar Police
विवाहिता का शव मिलने के बाद मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेतिया में सोमवार को संदिग्ध स्थिति में एक विवाहिता की मौत हो गई। यह घटना जिले के सिकटा थाना क्षेत्र के मंगलपुर गांव की है। वहीं, मृतका की पहचान अभिमन्यु पटेल की पत्नी रीना देवी (22) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, मंगलपुर गांव में रविवार की आधी रात को विवाहिता का शव पंखे से लटका हुआ था। मामले कि जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। थानाध्यक्ष राज रौशन ने बताया कि एसआई अमरजीत कुमार पाठक के नेतृत्व में पुलिस दल रात्रि गश्ती में थी। इसी बीच करीब बारह बजे रात में मंगलपुर निवासी अयोध्या पटेल के घर से सूचना मिली कि एक विवाहिता पंखे से लटक गई है। सूचना पर गश्ती दल मौके पर पहुंचा तो विवाहिता दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी हुई मिली। उसकी मृत्यु हो चुकी थी।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष राज रौशन ने बताया कि मृतका गोपालपुर थाना क्षेत्र के महेशड़ा निवासी महेंद्र पटेल की बेटी है। उसकी शादी करीब दो साल पहले हुई थी। मौत के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो सका है। थानाध्यक्ष ने कहा कि अभी कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed