फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bettiah: Criminals shot 2 bullets in stomach and chest of a youth returning home from market

Crime: बजार से घर लौट रहे युवक को अपराधियों ने पेट और सीने में मारी दो गोली, हालत गंभीर

Fri, 02 Aug 2024 01:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 02 Aug 2024 01:32 PM IST
सार

Bettiah News: सदर एसडीपीओ-2 रजनीशकांत प्रियदर्शी ने बताया कि मामले में घायल के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जल्द ही पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार कर लेगी।

विज्ञापन
Bettiah: Criminals shot 2 bullets in stomach and chest of a youth returning home from market
घायल युवक अस्पताल में इलाजरत है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया में बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को पेट और सीने में गोली मार दी। गोली लगने से घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद से इलाके में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। यह घटना जिले के नौतन थाना क्षेत्र के चुरामन पट्टी बैकुंठवा गांव के पास की है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। वहीं, घायल युवक को परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया।

विज्ञापन

 
पीड़ित के परिजनों ने बताया कि प्रकाश रोशन घर से किसी काम से बैकुंठवा चौक पर गया था। रात नौ बजे के करीब घर लौटने के दौरान बगीचे के पास बाइक सवार दो अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। वहीं, गोली की आवाज सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजन और पुलिस को दी। उसके बाद घायल युवक को इलाज के लिए जीएमसीएच में भर्ती कराया। घटना के बाद से इलाके दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


इधर, प्रभारी थानाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने बताया कि घायल की पहचान चुरामन पट्टी बैकुंठवा गांव निवासी पारस श्रीवास्तव के बेटे प्रकाश रोशन उर्फ बुलेट श्रीवास्तव (32) के रूप में की गई है। वही, सदर एसडीपीओ-2 रजनीशकांत प्रियदर्शी ने बताया कि मामले में घायल के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जल्द ही पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार कर लेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के पीछे क्या कारण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed