फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bettiah Crime: Land registration done by holding businessman hostage at gunpoint, incident captured in CCTV

Bihar: मंत्री के भाई की दबंगई! बंदूक के बल पर बंधक बनाया और करा ली जमीन रजिस्ट्री, तेजस्वी का सरकार पर निशाना

Sun, 12 Jan 2025 02:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 12 Jan 2025 02:29 PM IST
सार

Bettiah Crime: बेतिया में भूमाफिया द्वारा बंदूक के बल पर व्यापारी को बंधक बनाकर उससे जमीन रजिस्ट्री करवाने का मामला गरमा गया है। इसे लेकर तेजस्वी यादव ने मंत्री रेणु देवी के भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं और नीतीश सरकार तथा भाजपा को घेरा है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bettiah Crime: Land registration done by holding businessman hostage at gunpoint, incident captured in CCTV
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दिखाए सबूत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया जिले में एक सनसनीखेज घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। भूमाफियाओं ने पिस्टल के बल पर दिनदहाड़े एक व्यापारी को बंधक बनाकर जमीन की जबरन रजिस्ट्री कराई। घटना का वीडियो अब सामने आया है, जो सीसीटीवी फुटेज के रूप में पुलिस के हाथ लगा है। इस घटना ने न केवल स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा किया है, बल्कि प्रशासन पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, अब इस घटना ने राजनीतिक मोड़ भी ले लिया है, जिसे लेकर नेता प्रतिपक्ष ने नीतीश सरकार पर तीखे सवाल दाग दिए। साथ ही भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए।

विज्ञापन

 
महनागनी गांव के व्यापारी का अपहरण
जानकारी के मुताबिक, घटना बेतिया के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महनागनी गांव की है। अपहरण किए गए व्यापारी की पहचान शिवपूजन महतो के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार को व्यापारी शिवपूजन महतो को दिनदहाड़े अपहरणकर्ताओं ने काली कार में पिस्टल के बल पर बंधक बनाया। शिवपूजन को पहले एक होटल में करीब दो घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया। इसके बाद उन्हें जबरन जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए रजिस्ट्री कार्यालय ले जाया गया। अपहरणकर्ताओं ने इस पूरे घटनाक्रम को न केवल दबंगई से अंजाम दिया, बल्कि उनके जाने के बाद शिवपूजन को छोड़ दिया।
विज्ञापन

 
वीडियो में कैद हुई दबंगई
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि हाफ स्वेटर पहने हुए एक युवक पिस्टल लेकर व्यापारी को जबरन घसीटते हुए काली कार में बैठाता है। यह फुटेज घटना के दौरान की पूरी कहानी को बयां करता है। वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत और प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

Bettiah Crime: Land registration done by holding businessman hostage at gunpoint, incident captured in CCTV
सीसीटीवी फुटेज का स्क्रीनग्रैब - फोटो : अमर उजाला

भूमाफियाओं की बेखौफ दबंगई
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बेतिया क्षेत्र में भूमाफिया राजनीतिक संरक्षण के दम पर बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम देते हैं। ये भूमाफिया कभी लोगों के घर तोड़ देते हैं, तो कभी जबरन उनकी जमीन हड़प लेते हैं। शिवपूजन महतो के मामले ने इन आरोपों को और पुख्ता कर दिया है।
 
पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
मामले को लेकर मुफ्फसिल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए चंपारण रेंज के डीआईजी हरिकिशोर राय, एसपी शौर्य सुमन और एसडीपीओ विवेक दीप जैसे सख्त अधिकारियों ने मामले की निगरानी शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि घटना में शामिल अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में डर का माहौल है, लेकिन उन्हें पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की उम्मीद भी है।
 



तेजस्वी ने किया बिहार सरकार पर हमला
बेतिया में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। कल बेतिया में हुए दिन दहाड़े अपहरण पर सरकार से पूछा है किसका राज चल रहा है बिहार में। मंत्री का भाई दिन दहाड़े अपहरण करता है। तेजस्वी यादव ने सुबूत के तौर पर इसका वीडियो भी दिखाया और कहा कि इसकी गिरफ्तारी नहीं हो रही है। राजद कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी हो रही है।
 
तेजस्वी ने कहा कि ये मंत्री का भाई है। इस व्यक्ति पर एक नहीं बल्कि दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं, लेकिन ये व्यक्ति खुलेआम घूम रहा है। यह पटना में सचिवालय के पीछे जमीन कब्जा करता है। दिनदहाड़े पिस्टल की नोक पर अपहरण करता है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed