फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bettiah bihar news bride refused to marry from the pavilion Marriage was becoming a false engineer today news

Bihar News : मंडप में पता चली दूल्हे की ऐसी सच्चाई कि उठ गई दुल्हन; बाराती भी बना लिए गए बंधक

Sat, 08 Mar 2025 08:52 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 08 Mar 2025 08:52 PM IST
सार

Bihar : दरवाजे पर बारात आने के बाद विवाह की रस्म शुरू हो गई। दूल्हा विवाह के मंडप तक पहुंच गया। तभी अचानक दुल्हन को दूल्हे के संबंध में ऐसी जानकारी मिली, जिसे सुनने के बाद दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। फिर बारातियों को भी बंधक बना लिया।

विज्ञापन
Bettiah bihar news bride refused to marry from the pavilion Marriage was becoming a false engineer today news
घटनास्थल पर उमड़ी पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार में विवाह के मंडप पर अचानक अफरातफरी का माहौल हो गया। दुल्हन ने शादी के मंडप पर शादी करने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारात आये सभी लोगों को बंधक भी बना लिया। मामला बेतिया के नरकटियागंज नगर अंतर्गत वार्ड संख्या 9 का है।

विज्ञापन


दुल्हन ने शादी करने से किया इनकार
इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार देर रात बरात आई थी। उदय साह की बेटी नेहा की शादी रामनगर बेलासपुर निवासी सुभाष साह के बेटे हिमांशु साह से तय हुई थी। उदय साह ने बेटी की शादी के लिए कर्ज लेकर 4.50 लाख रुपये नकद दहेज दिया। शादी में कुल साढ़े दस लाख रुपये खर्च किए। 7 मार्च को विजय भवन, शिवगंज में भव्य बारात आई। वरमाला समेत सभी रस्में शुरू हुईं। कन्या निरीक्षण के दौरान दूल्हे के पिता ने दहेज के 10 हजार रुपये बकाया होने पर पहले खाना खाने से इनकार कर दिया। बाद में नकली आभूषण थमा दिए। जब इस बात की जानकारी लड़की को मिली, तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


बारात को बनाया बंधक 
 लड़की पक्ष ने दूल्हे के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह इंजीनियर नहीं है। उसके पिता भी किसी कंस्ट्रक्शन कंपनी में संवेदक नहीं हैं। शनिवार सुबह विवाद बढ़ गया। लड़की पक्ष ने दूल्हे और उसके रिश्तेदारों को होटल से पकड़कर घर लाकर बंधक बना लिया है। शादी में खर्च हुए रुपये की मांग करने लगे है। घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। वही करीब दो घंटे बाद घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम ने बंधकों को छुड़ाया। मामले की पूछताछ कर रही है। वही नगर के कुछ सामाजिक लोग पंचायती कर मामले को सुलझाने में जुटे हैं। वही पुलिस भी मामलें की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वही इस घटना में लड़की पक्ष ने दूल्हा समेत बारातियों को बंधक बना लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed