फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bettiah: A class third student who went to study died by drowning, parents reached school and created ruckus

Bihar News: पढ़ने गए तीसरी कक्षा के छात्र की डूबकर मौत, अभिभावकों ने विद्यालय पहुंच जमकर किया हंगामा

Sat, 13 Jul 2024 07:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 13 Jul 2024 07:28 PM IST
सार

Bettiah News: बीईओ कृष्णा कुमारी ने बताया कि मृतक राहुल कुमार जो तीसरी कक्षा का छात्र है। प्रधानाध्यापक और शिक्षकों से पूछने पर पता चला कि वह आज विद्यालय नहीं गया था। उन्होंने इस घटना को दुखद बताया।

विज्ञापन
Bettiah: A class third student who went to study died by drowning, parents reached school and created ruckus
स्कूल पहुंचकर अभिभावकों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुरुषोत्तमपुर में तीसरी कक्षा के छात्र राहुल कुमार की गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। मामला शनिवार के दिन के मध्यांतर का है। बताया जा रहा है कि राहुल कुमार अपने दोस्त सौरभ और आलम सहित दो-तीन अन्य दोस्तों के साथ विद्यालय के बगल में रेलवे पटरी के पास गड्ढे में नहाने चला गया था। घटना की सूचना मिलने पर राहुल कुमार के परिजन सहित काफी संख्या में अभिभावक विद्यालय पहुंचकर हंगामा करने लगे।

विज्ञापन


अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इसके साथ ही हंगामा कर रहे लोग शिक्षक-शिक्षिकाओं से मारपीट करने पर आमादा थे। किसी तरह शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खुद को एक कमरे में बंद सुरक्षित किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष सतीश कुमार दलबल के साथ विद्यालय पहुंचे। फिर काफी मशक्कत के बाद मृतक राहुल कुमार के शव को कब्जे में लेकर थाने ले गए। उधर, उग्र भीड़ को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। साथ ही कमरे में बंद शिक्षक-शिक्षिकाओं को किसी तरह भीड़ से सुरक्षित निकाल कर थाना ले जाया गया।
विज्ञापन


मृतक राहुल कुमार के अभिभावक पिता गुड्डू साह, माता राधा रानी और चाचा दीपक साह का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। मौके पर पहुंचे अभिभावक शेख हसनैन, गुड्डू साह, शेख मुन्ना, शेख लालबाबू सहित बहुत से लोगों ने विद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। अभिभावकों का कहना था कि बच्चे विद्यालय आते हैं तो शिक्षकों का बच्चों पर नियंत्रण नहीं रहता है। तभी यह घटना घटी है। आखिर में राहुल कुमार की मौत का जिम्मेदार कौन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक इसतेयाक अहमद और वर्ग शिक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि राहुल कुमार आज विद्यालय नहीं आया था। विद्यालय में चाहरदीवारी न रहने के कारण बच्चे इधर-उधर भाग जाते हैं, लेकिन प्रयास किया जाता है कि बच्चे विद्यालय में रहें और पढ़ें।


वहीं, बीईओ कृष्णा कुमारी ने बताया कि मृतक राहुल कुमार जो तीसरी कक्षा का छात्र है। प्रधानाध्यापक और शिक्षकों से पूछने पर पता चला कि वह आज विद्यालय नहीं गया था। उन्होंने इस घटना को दुखद बताया। साथ ही कहा कि अंचल अधिकारी से बात कर मृतक राहुल कुमार के परिजनों को मुआवजा दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed