फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bank employee dies in road accident in Muzaffarpur

Bihar News: सड़क दुर्घटना में बैंक कर्मी की मौत, अगले साल होनी थी शादी; तैयारियों में जुटा था परिवार

Sun, 16 Nov 2025 06:53 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Sun, 16 Nov 2025 06:53 PM IST
सार

Muzaffarpur News: कांटी थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक्सिस बैंक कर्मी ऋतुराज (28) की मौत हो गई। अगले साल होने वाली शादी की तैयारी में जुटा परिवार हादसे की खबर से सदमे में है।

विज्ञापन
Bank employee dies in road accident in Muzaffarpur
सड़क हादसे में बैंक कर्मी की मौत, पुलिस पूछताछ करती हुई मामले पर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बैंक कर्मी की मौत हो गई। हादसा सदातपुर न्यू फोर लेन बायपास के पास मंगलवार देर शाम हुआ। मृतक की पहचान वीरपुर गांव निवासी मनोज ठाकुर के पुत्र ऋतुराज (28 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

पुलिस ने मौके से शव बरामद कर कांटी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया।

विज्ञापन

बाइक से घर लौट रहा था युवक
परिजनों के अनुसार, ऋतुराज मुजफ्फरपुर शहर स्थित एक्सिस बैंक के खबरा ब्रांच में कार्यरत थे और करीब दो साल से वहां सेवाएं दे रहे थे। उनकी शादी अगले वर्ष मार्च में तय थी और परिवार में तैयारियां चल रही थीं। परिजनों ने बताया कि वह बाइक से घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल ऋतुराज को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Bihar CM Oath : सीएम नीतीश कुमार दसवीं बार कहां ले रहे शपथ? 17 से 20 के बीच कार्यक्रम, तैयारी शुरू


गम में बदल गईं खुशियों की तैयारी

दुर्घटना की खबर गांव में फैलते ही मातम छा गया। परिजनों ने बताया कि बेटे की शादी को लेकर घर में खुशी का माहौल था, लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने सबकुछ उजाड़ दिया। परिवार के सदस्यों ने कहा “जो खुशी घर में आने वाली थी, वह पलभर में खत्म हो गई। अब हमारे पास कुछ भी नहीं बचा।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed