{"_id":"65f185a491c24f7a660c296a","slug":"attempt-to-rape-bride-s-8-year-old-sister-in-sitamarhi-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सीतामढ़ी में दुल्हन की 8 वर्षीय बहन से दुष्कर्म का प्रयास, लोगों ने आरोपी युवक को धर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सीतामढ़ी में दुल्हन की 8 वर्षीय बहन से दुष्कर्म का प्रयास, लोगों ने आरोपी युवक को धर दबोचा
Wed, 13 Mar 2024 04:23 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 13 Mar 2024 04:23 PM IST
सार
Bihar News: सीतामढ़ी जिले के कन्हौली में दुल्हन की बहन के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। घटना कन्हौली थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहां शादी समारोह के दौरान दुल्हन की आठ वर्षीय बहन के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। हालांकि, शादी समारोह में शामिल परिजनों ने सोये अवस्था में बच्ची के साथ छेड़छाड़ करते देख आरोपी को धर-दबोचा।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के कन्हौली थाना क्षेत्र के एक गांव में दुल्हन की बहन के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। वहीं, इसकी जानकारी कन्हौली थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर कन्हौली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बताया गया कि आज पीड़ित बच्ची का मेडिकल जांच कराकर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज जायेगा। इस संबंध में सदर एसडीपीओ रामकृष्णा ने बताया कि घर में शादी समारोह था। वरमाला के समय में दुल्हन की छोटी बहन कमरे में सो रही थी। इसी दौरान आरोपी गलत नीयत से उसके कमरे में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इसी दौरान घर में मौजूद कुछ लोगों ने आरोपी को बच्ची के दुष्कर्म का प्रयास करते हुए पकड़ लिया।
विज्ञापन
पुलिस के पहुंचने पर माहौल शांत
एसडीपीओ ने बताया कि पीड़िता मेडिकल जांच कराया गया है, बच्ची सुरक्षित है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी को सख्त सजा दिलाने के लिए वैज्ञानिक विधि से मामले का अनुसंधान किया जा रहा है। फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। बता दें कि घटना के बाद कुछ देर के लिए गांव में माहौल तनावपूर्ण हो गया था। लड़का आसपास का की बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस के पहुंचने पर माहौल शांत हुआ और शादी भी संपन्न कराई गई।
विज्ञापन