फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   A mischievous young man attacked a student going for coaching

Vaishali News: मनचले युवक ने कोचिंग जा रही छात्रा को मारी ठोकर, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

Sun, 25 Feb 2024 03:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 25 Feb 2024 03:24 PM IST
सार

Vaishali News: वैशाली में साइिकल सवार होकर कोचिंग संस्थान पढ़ाई करने जा रही दो छात्रा को पल्सर बाइक सवार दो मनचलों ने ठोकर मार दी। जिसके बाद दोनों छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं दोनों मनचलें भी घायल हो गए है। घटना के बाद सभी को स्थानीय वैशाली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां से दोनों छात्रा को सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया है। इसके अलावा एक मनचले को पटना एपीएमसीएच रेफर किया गया है।  

विज्ञापन
A mischievous young man attacked a student going for coaching
मनचले युवक ने कोचिंग जा रही छात्रा को मारी ठोकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घटना वैशाली थाना क्षेत्र के पहाड़पुर मोड़ की है। जब छात्रा कोचिंग संस्थान के महज कुछ ही दूरी पर थी। तभी छात्रा को बाइक सवार दोनों युवक पीछा कर रहा था तभी घटना हुई है। घायल छात्रा बरगहिया निवासी आंचल कुमारी एवं रिया कुमारी बताई गई है। दोनों साइकिल से गांव के ही लक्ष कोचिंग जा रही थी। इधर दोनों छात्र को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल हाजीपुर पर किया गया है, फिलहाल दोनों छात्र का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


दोनों छात्रा बेहोश
इस संबंध में घायल छात्र की मां ने बताया कि उसकी पुत्री अपनी सहेली के साथ थी, साइकिल सवार होकर कोचिंग करने जा रही थी, तभी बाइक सवार दो युवकों ने पीछा कर उसे ठोकर मार दी। जिसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था जहां से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया है। फिलहाल दोनों छात्रा बेहोश अवस्था में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed