फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   muzaffarpur Shelter Home case: BJP demands Manju Verma resignation minister of Nitish Kumar 

मुजफ्फरपुर कांड की सीबीआई जांच हाईकोर्ट की निगरानी में होगी, बीजेपी में दो फाड़

Mon, 06 Aug 2018 11:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Updated Mon, 06 Aug 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
 muzaffarpur Shelter Home case: BJP demands Manju Verma resignation minister of Nitish Kumar 
nitish kumar - फोटो : ani

मुजफ्फरपुर बालिका गृह केस मामले में विपक्ष के एकजुट होने के बाद अब उनकी सहयोगी पार्टी भाजपा ने भी नीतीश कुमार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी ठाकुर ने मांग की है कि सीबीआई जांच होने तक बिहार की समाज कल्याण मंत्री मंजू शर्मा से इस्तीफा ले लेना चाहिए। लेकिन वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने मंजू शर्मा का समर्थन किया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि भाजपा पूरी तरह से मंजू वर्मा के समर्थन में है। उन्होंने कहा कि मंजू के खिलाफ कोई आरोप नहीं है। साथ ही भाजपा ने कहा कि हम सीपी ठाकुर को गंभीरता से नहीं लेते हैं।  

विज्ञापन


सीपी ठाकुर के इस बयान के बाद राजनीति तेज हो गई है। इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। इससे पहले राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दो पत्र लिखे हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को भी पत्र लिखा है। इस पर जदयू के एक नेता कहा हैं कि राजभवन को कलम उठाने की पठकथा कहीं और लिखी गई है। इसके पीछे बिहार भाजपा नहीं है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि यह सब दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में हुआ हो। बता दें कि राज्यपाल के पत्र लिखने के बाद से ही यह चर्चा का विषय बना हुआ है। 
विज्ञापन


हलांकि इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड पर कहा है कि जो गड़बड़ करेगा वह अंदर जाएगा। उसे बचाने वाला नहीं बख्शा जाएगा। वहीं दूसरी ओर ब्रजेश ठाकुर की कॉल डिटेल से खुलासा हुआ है कि उसके संबंध रसूखदारों से हैं। मामले की जांच कर रही सीबीआई को ठाकुर की कॉल डिटेल्स हाथ लगी है। जिसेक आधार पर अब आगे पूछताछ की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर के मुताबिक सीबीआई को ब्रजेश ठाकुर के तीन मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स मिली हैं। जिससे पता चला है कि ठाकुर मुजफ्फरपुर से लेकर पटना तक कई सफेदपोश लोगों के संपर्क में था। जांच टीम को समाज कल्याण विभाग से ठाकुर के एनजीओ से जुड़े पांच साल के दस्तावेज भी मिल गए हैं।  


दस्तावेजों के मुताबिक ब्रजेश ठाकुर के तमाम एनजीओ को फंड देने के लिए नियमों का उल्लंघन किया गया है। सबूत मिलने के बाद सीबीआई ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया है। जिसके बाद एक दो दिन में सभी आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। इन सब सबूतों के आधार माना जा रहा है कि ब्रजेश ठाकुर की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed