फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Shelter Home case: Bihar CM Nitish Kumar orders investigation of the case to CBI

मुजफ्फरपुर यौन शोषण केस: 29 बच्चियों से रेप मामले में होगी सीबीआई जांच, नीतीश ने दिए निर्देश

Thu, 26 Jul 2018 10:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Updated Thu, 26 Jul 2018 10:43 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarpur Shelter Home case: Bihar CM Nitish Kumar orders investigation of the case to CBI
nitish kumar
मुजफ्फरपुर यौन शोषण मामले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने राज्य के मुख्य सचिव, प्रधान गृह सचिव और डीजीपी को सीबीआई जांच सौंपने का आदेश दिया है। मालूम हो कि मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में 29 बच्चियों से रेप हुआ था।  
विज्ञापन

 


बता दें कि बालिका गृह यौन उत्पीड़न मामले में डीजीपी एसके द्विवेदी ने बुधवार को कहा था कि मुजफ्फरपुर ही नहीं अन्य जगहों के मामलों में भी पुलिस मुख्यालय की पहल पर सीआईडी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि छपरा से भी यौन शोषण के मामले में तीन में से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को विधानमंडल में इस मामले पर विपक्ष के हंगामे के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के डीजीपी, समाज कल्याण विभाग के प्रधान सचिव समेत कई अधिकारियों को तलब किया और उनसे लंबी मंत्रणा की थी। इससे पूर्व पत्रकारों से बात करते हुए द्विवेदी ने कहा था कि बालिका गृह में यौन शोषण मामले को लेकर सरकार काफी गंभीर है। भविष्य में ऐसी घटनाएं ना हों, इसके लिए तमाम कदम उठाए जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि बालिका गृहों में सुधार लाने के मकसद से ही सोशल ऑडिट कराया गया था। 44 लड़कियों में से 42 का मेडिकल टेस्ट कराया गया है, जिनमें 29 लड़कियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इस मामले में 11 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है और अब तक 10 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।


नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने मुजफ्फरपुर यौन शोषण मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी। विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी ने कहा था कि जो मुख्य अभियुक्त है बृजेश ठाकुर, उसका सुशील मोदी जी के साथ उठना-बैठना रहा है। सुशील मोदी उसको संरक्षण दे रहे हैं। बृजेश ठाकुर के अलावा कई और नेता इसमें शामिल हैं। तेजस्वी ने कहा था कि इस संवेदनशील मामले की जांच अदालत की निगरानी में हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed