{"_id":"685a63d52d8727d26b0b55b6","slug":"muzaffarpur-road-accident-madhubani-fourlane-truck-auto-collision-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: मधुबनी फोर लेन पर भीषण सड़क हादसा, परिवार के सात लोग घायल, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मधुबनी फोर लेन पर भीषण सड़क हादसा, परिवार के सात लोग घायल, एक की हालत गंभीर
Tue, 24 Jun 2025 02:08 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Tue, 24 Jun 2025 02:08 PM IST
सार
मुजफ्फरपुर के मधुबनी फोर लेन न्यू बायपास पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो में सवार एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। हादसे में एक की हालत गंभीर है। सभी घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र स्थित मधुबनी फोर लेन न्यू बायपास पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रौटानिया से कुढ़नी के रामपुर केशोपुर जा रही एक ऑटो को पटना की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। ऑटो में सवार सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं, जिनमें दो महिलाएं, दो लड़कियां, दो बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं।
घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। वहीं, क्षतिग्रस्त ऑटो को सड़क से हटाकर यातायात बहाल किया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पटना में अगले दो दिनों तक भारी बारिश के आसार नहीं, कोसी और बागमती नदी उफान पर
घटना के संबंध में सदर थाना प्रभारी अश्मित कुमार ने बताया कि हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी घायलों का इलाज जारी है। ट्रक चालक हादसे के बाद वाहन लेकर फरार हो गया है। मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक और चालक की पहचान की कोशिश की जा रही है।
घायलों की सूची:
सुरेन्द्र साह (30 वर्ष) – पति
संजू देवी (25 वर्ष) – पत्नी
रेखा देवी (35 वर्ष)
सोनी कुमारी (17 वर्ष)
अनीश कुमार (12 वर्ष)
साक्षी कुमारी (09 वर्ष)
ऋषि कुमार (07 वर्ष)
पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और जल्द ही ट्रक चालक को पकड़ने का दावा कर रही है।