{"_id":"60dffc948ebc3ebf2103c146","slug":"muzaffarpur-ips-syed-imran-masood-fake-facebook-id-maker-held-used-to-ask-for-obscene-pics-from-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरपुर: फेसबुक पर आईपीएस के नाम से बनाया फर्जी प्रोफाइल, लड़कियों से मंगवाता था अश्लील तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरपुर: फेसबुक पर आईपीएस के नाम से बनाया फर्जी प्रोफाइल, लड़कियों से मंगवाता था अश्लील तस्वीरें
Sat, 03 Jul 2021 11:37 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:37 AM IST
सार
आरोपी सद्दाम हुसैन उत्तर प्रदेश के चंदौली का रहने वाला है। मुजफ्फरपुर पुलिस ने उसे कैमूर से गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपी के मोबाइल से युवतियों के दर्जनों अश्लील तस्वीरें भी मिली हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के एएसपी वेस्ट सैयद इमरान मसूद के नाम से एक युवक सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर लड़कियों की अश्लील फोटो मंगवाता था और उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। आरोपी सद्दाम हुसैन को टाउन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से मोबाइल भी बरामद किया गया है। इससे आईपीएस अफसर की फर्जी आईडी बनाए जाने का पुख्ता सबूत मिला है। मोबाइल में लड़कियों के दर्जनों न्यूड तस्वीरें भी मिली है। 2 जुलाई को उसे मुजफ्फरपुर लाकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
आरोपी शख्स ने मुजफ्फरपुर के एएसपी वेस्ट सैयद इमरान मसूद के नाम से फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बना रखी थी। इतना ही नहीं शख्स ने प्रोफाइल फोटो में आईपीएस सैयद इमरान मसूद का वर्दी वाली तस्वीर भी लगाई थी। आईपीएस सैयद इमरान मसूद को जब अपनी फेक फेसबुक प्रोफाइल की जानकारी मिली तो उन्होंने नगर थाना में केस दर्ज कराकर इसकी जांच शुरू की।
विज्ञापन
आरोपी न्यूड तस्वीर और पैसे की करता था डिमांड
टाउन थाना के एसआई ओम प्रकाश कुमार के मुताबिक, आरोपी सद्दाम हुसैन, आईपीएस सैयद इमरान मसूद के नाम से फेक प्रोफाइल बनाकर, लड़कियों से न्यूड फोटो मंगवाता था, पैसे की डिमांड करता था और गलत लहजे में बातकर लोगों को डराता-धमकाता था। आरोपी सद्दाम हुसैन को नगर थाने की पुलिस ने साइबर सेल की मदद से यूपी बॉर्डर के कैमूर के दुर्गावती थाना के धनेछा गांव में छापेमारी कर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
टाउन थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
पुलिस के मुताबिक, एएसपी वेस्ट सैयद इमरान मसूद की ओरिजिनल फेसबुक पर कुछ परिचत और रिश्तेदारों का मैसेज आया कि कोई शख्स आपका फेक प्रोफाइल बनाकर गलत इस्तेमाल कर रहा है। इस पर एएसपी ने तत्काल फेसबुक प्रोफाइल खोलकर देखा तो उनके नाम सच में फर्जी आईडी बना हुई थी। इसके बाद नगर थाने में आईपीएस अधिकारी ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद सद्दाम को पकड़ा गया।